History Objective PYQ Free Set-3 # इतिहास अभ्यास प्रश्न सेट-3

History Objectiveइतिहास के 25 प्रश्न के श्रृंखला की शुरुआत की गई है। यह यूपीएससी/यूपीपीसीएस/बीपीएससी/NTA NET HISTORY/एसएससी/रेलवे इत्यादि के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह किया गया है। यह श्रंखला का लक्ष्य 1000 प्रश्नों का है। अतः सब्सक्राइव कर ले एवम् इसका लाभ उठाए।इससे आप अपने तैयारी की जांच कर सकते हैं। साथ ही यह सभी परीक्षाओं के लिए तैयार किया गया है।इसके pdf को आप हमारे वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं

You Tube Video Link:https://youtu.be/UFxf9kL1rtw
My telegram link: https://t.me/+Fr5k_E2Hewg0NmY1
Twitter link:-https://twitter.com/exam_hindi
email – contact@examhindiofficial.com

51. इनमें से किसे ‘फ्रण्टियर गाँधी’ कहा जाता है?  

(a) मौलाना अबुल कलाम आजाद
(b) खान अब्दुल गफ्फार खान
(c) जतिन दास
(d) मौलाना मोहम्मद अली  
Ans:-(b) व्याख्या- उत्तर-पश्चिमी प्रान्त के प्रमुख नेता खान अब्दुल गफ्फार खान एक प्रसिद्ध गाँधीवादी नेता थे। उनकी नीतियों एवं विचारों के कारण उन्हें सीमान्त गाँधी (फ्रण्टियर गाँधी) भी कहा जाता था। इन्होंने विभाजन पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा था कि कांग्रेस नेतृत्व ने उसके आन्दोलन को भेड़ियों के आगे फेंक दिया।  
52. ‘रिंग फेन्स’ नीति का सम्बन्ध इनमें से किससे है?  

(a) हेनरी लॉरेन्स
(b) डलहौजी
(c) वारेन हेस्टिंग्स
(d) लॉर्ड क्लाइव  
उतर-(c) वारेन हेस्टिंग्स द्वारा ब्रिटिश साम्राज्य को मजबूती प्रदान के लिए तथा कम्पनी को अनावश्यक युद्धों आदि में उलझाए बिना भी नवोदित साम्राज्य की सीमाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध अहस्तक्षेप नीति अथवा रिंग फेन्स की नीति का पालन किया गया, जिसके तहत अपने चारों ओर के राज्यों के साथ कूटनीतिक सम्बन्धों के आधार पर सुरक्षा प्राचीर के निर्माण का प्रयास किया गया।
63. ‘द एज ऑफ कंसेण्ट एक्ट’ किस वर्ष पारित हुआ ?  
(a) 1856
(b) 1891
(c) 1881
(d) 1905
उत्तर-(b)एस एस बंगाली के प्रयासों के फलस्वरूप ब्रिटिश सरकार एज ऑफ कंसेण्ट एक्ट पारित किया, जिसमें 12 वर्ष से कम आयु की कन्याओं के विवाह पर रोक लगा दी गई। बाल गंगाधर तिलक ने इस बिल का विरोध किया था।
54. अबुल फजल की मृत्यु इनमें से किसके कारण हुई ?  

(a) शहजादा सलीम
(b) अब्दुर्रहीम खानखाना
(c) शहजादा मुराद
(d) शहजादा दानियाल
उत्तर- (a)-अकबर के समय 1599 ई. में शहजादा सलीम ने पुर्तगालियों के साथ षड्यन्त्र कर विद्रोह कर दिया तथा इलाहाबाद में अपने को स्वतन्त्र बादशाह घोषित कर दिया था। जहाँगीर (सलीम) ने 1602 ई. में अपने मित्र वीर सिंह बुन्देला द्वारा अकबर के प्रिय ‘अबुल फजल’ की हत्या करवा दी थी।  
55. किस मुगल बादशाह ने तम्बाकू के प्रयोग पर निषेध लगाया?  
(a) बाबर                                                     
(b) जहाँगीर
(c) औरंगजेब                                             
(d) मुहम्मद शाह      
उत्तर – (b) जहाँगीर ने अकबर की गौरवमयी विरासत को आगे बढ़ाया। उसने अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। उसके द्वारा गोहत्या निषेध को जारी रखा गया। उसने दीपावली के दिन जुआ खेलने की इजाजत दे रखी थी। इसके साथ ही जहाँगीर द्वारा तम्बाकू के प्रयोग को निषिद्ध किया गया।
56. हेमचन्द्र विक्रमादित्य भारतीय इतिहास में किस नाम से जाने जाते थे ?  

(a) पूरन मल                                      
(b) मालदेव
(c) राणा सांगा                                    
(d) हेमू    
उत्तर- (d)-हेमू दिल्ली के शासक आदिल शाह सूर का वजीर एवं सेनापति था। उसने दिल्ली पर अधिकार कर अपने को स्वतन्त्र घोषित कर विक्रमादित्य की उपाधि धारण की थी। पानीपत का द्वितीय युद्ध इसी हेमचन्द्र विक्रमादित्य तथा अकबर के संरक्षक बैरम खाँ के मध्य हुआ था, जिसमें हेमू मारा गया।

57. इनमें से किस कर व्यवस्था को बन्दोबस्त व्यवस्था के नाम से भी जाना जाता है?  

(a) जाब्ती                                             
(b) दहसाला
(c) नसक                                              
(d) कानकुट    
उत्तर-(b) अकबर ने अपने शासन काल के 24 वें वर्ष में ‘आइने दहशाला’ (टोडरमल बन्दोबस्त ) नामक एक नई कर प्रणाली को शुरू करके मुगलकालीन शासन व्यवस्था को स्थायी स्वरूप प्रदान किया। इस प्रणाली के प्रणेता टोडरमल थे, इसी कारण इसे ‘टोडरमल बन्दोबस्त’ भी कहा जाता है। इसके अन्तर्गत अलग-अलग फसलों के पिछले दस वर्ष के उत्पादन और उसी समय के उनके प्रचलित मूल्यों का औसत निकाल कर उस औसत का एक-तिहाई (1/3) हिस्सा राजस्व के रूप में वसूला जाता था।
58. किस सुल्तान के बारे में कहा जाता है कि उसने भूमि-कर उत्पादन का 50% तक कर दिया था?
(a) बलबन                                           
(b) अलाउद्दीन खिलजी
(c) मोहम्मद-बिन-तुगलक         
(d) फिरोज तुगलक    
उत्तर-(b)  अलाउद्दीन खिलजी ने साम्राज्य विस्तार की लालसा के मद्देनजर एक विशाल स्थायी सेना की स्थापना की तथा इसके रख-रखाव हेतु विभिन्न आर्थिक सुधार लागू किए, जिनमें बाजार सम्बन्धी सुधार उल्लेखनीय है। उसने बिस्वा को भूमि पैमाइश की मानक इकाई निर्धारित किया। प्रति बिस्वा उपज के आधे भाग को राज्य के हिस्से या लगान के रूप में निर्धारित किया गया।
59. इनमें से किसे ‘आन्ध्र भोज’ भी कहा जाता है ?

(a) कृष्णदेव राय
(c) हरिहर
(b) राजेन्द्र चोल
(d) बुक्का  
व्याख्या- कृष्णदेव राय विजयनगर साम्राज्य के महानतम् शासक थे। उनका शासन काल अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियों के साथ-साथ तेलुगू साहित्य का भी क्लासिकी युग माना जाता है। उसके दरबार को तेलुगू के आठ महान् विद्वान् एवं कवि (जिन्हें अष्ट दिग्गज कहा जाता है) सुशोभित करते थे। अतः उसे आन्ध्र भोज भी कहा जाता है।
60. किस ऋषि के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने दक्षिण भारत का आर्यकरण किया, उन्हें आर्य बनाया ?  

(a) विश्वामित्र                                  
(b) अगस्त्य
(c) वशिष्ठ                                       
(d) साम्भर    
उतर-(b) दक्षिण भारत के सम्बन्ध में जानकारी का प्रमुख स्रोत संगम साहित्य है। प्रथम संगम, मदुरा में ऋषि अगस्त्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संगम साहित्य से ज्ञात होता है कि दक्षिण में आर्य सभ्यता के तत्त्वों का प्रसार ऋषि अगस्त्य एवं कौडिन्य ने किया।
61. सुमेलित कीजिए  

सूची ॥ (भाषा)     सूची (समाचार-पत्र)  
A.  भारत मित्र                   1. बंगाली
B.  राष्ट्रमत                       2. गुजराती
C. प्रजामित्र                       3. हिन्दी
D. नायक                          4. मराठी    
उत्तर-(c)   ● व्याख्या-विकल्प में दिए गए समाचार-पत्र एवं उनसे सम्बन्धित भाषा का सही सुमेलन इस प्रकार है- समाचार-पत्र          भाषा भारतमित्र हिन्दी राष्ट्रमत मराठी प्रजामित्र गुजराती नायक     बंगाली
62. औरंगजेब की मृत्यु के समय मराठा नेतृत्व किसके हाथों में था ?  

(a) शम्भूजी                         
(b) राजाराम
(c) जीजाबाई                       
(d) ताराबाई    
      उत्तर- (d) व्याख्या-1689-1700 ई. तक राजाराम शाहू के प्रतिनिधि के रूप में मराठों का नेतृत्व करता रहा। राजाराम की मृत्यु के बाद उसकी विधवा पत्नी ताराबाई ने अपने चार वर्षीय पुत्र को शिवाजी द्वितीय के नाम से गद्दी पर बैठाया और मुगलों से स्वतन्त्रता संघर्ष जारी रखा। औरंगजेब की मृत्यु के समय मराठा नेतृत्व ताराबाई के ही हाथों में था।
63. अशोक का तीन तुरमय कहाँ का राजा था ?  

(a) मिस्र                           
(b) कोरिंथ
(c) मेसीडोनिया               
(d) सीरिया  
उत्तर- (a) व्याख्या-अशोक के तेरहवें शिलालेख से यह ज्ञात होता है कि अशोक के पाँच सीमान्त यूनानी राजाओं के साथ मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध थे, जिनमें अन्तियोक (सीरियाई नरेश), तुरमय (मिस्री नरेश), अन्तकिनी (मेसीडोनियन नरेश), मग (एपिरस), अलिकसुन्दर (सिरीन) था।
64. लन्दन में ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी के गठन के समय भारत का निम्नलिखित में से कौन बादशाह था ?

(a) अकबर    
(b) जहाँगीर
(c) शाहजहाँ
(d)औरंगजेब    
उत्तर- (a) व्याख्या- लन्दन में कुछ व्यापारियों ने 1599 ई. में लॉर्ड मेयर की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया। इसमें पूर्वी द्वीपसमूह के साथ व्यापार करने की योजनाएँ तैयार की गईं। इन व्यापारियों ने पूर्व के देशों के साथ व्यापार करने के आशय से 1599 ई. में एक कम्पनी का गठन किया। इसका नाम ‘गवर्नर एण्ड कम्पनी ऑफ मर्चेण्ट्स ऑफ लन्दन ट्रेडिंग इन टू द ईस्ट इण्डीज’ रखा गया। इस दौरान भारत का बादशाह अकबर था।

5. किसके सिक्कों पर बगदाद के अन्तिम खलीफा का नाम सर्वप्रथम अंकित हुआ ?  

(a) कुतुबुद्दीन ऐबक
(b) इल्तुतमिश
(c) अलाउद्दीन खिलजी
(d) अलाउद्दीन मसूद शाह  
उत्तर- (d) अलाउद्दीन मसूद शाह के सिक्के पर सर्वप्रथम बगदाद के अन्तिम खलीफा का नाम अंकित हुआ था। बगदाद के अन्तिम खलीफा अल मुस्तसीम थे। यह 1242-58 ई. तक खलीफा रहे। इल्तुतमिश के सिक्के पर खलीफा अल मुस्तनसीर का नाम उल्लेखित था, जो 1226-42 ई. तक खलीफा रहे।  
66. निम्नलिखित कॉलेजों में सर्वप्रथम किसकी स्थापना हुई थी ?  

(a) हिन्दू कॉलेज, कलकत्ता
(b) दिल्ली कॉलेज
(c) मेसीडोनिया कालेज
(d) मुस्लिम ऐंग्लो-ओरियण्टल कॉलेज  
उत्तर-(a) राजा राममोहन राय के नवीन विचारों के कारण ही 19वीं शताब्दी के भारत में पुनर्जागरण का जन्म हुआ। उन्हें ‘अतीत और भविष्य के मध्य सेतु’, ‘भारतीय राष्ट्रवाद का जनक’ और आधुनिक भारत के पिता’ का सम्मान प्राप्त है। राजा राममोहन राय आधुनिक शिक्षा के सबसे प्रारम्भिक प्रचारकों में से एक थे। 1817 ई. में इन्होंने डेविड हेयर एवं एलेक्जेण्डर डफ के साथ मिलकर कलकत्ता में प्रसिद्ध हिन्दू कॉलेज की स्थापना की थी।
67. सुमेलित कीजिए  

सूची I                                                 सूची ॥  

(वैदिक नदियाँ)                             ( आधुनिक नाम)  
A. कुम्भा                                          1.गण्डक
B. परुष्णी                                        2. काबुल
C. सदानीरा                    3.रावी
D. सुतुद्री                                        4.सतलज           
वैदिक नदियाँ   आधुनिक नाम  
कुम्भा              काबुल
परुष्णी            रावी
सदानीरा     गण्डक
सुतुद्री       सतलज        
68. सूची सम्मेलित कीजिए         

(हड़प्पीय स्थल)               सूची  
A. माण्डा                 1.जम्मू-कश्मीर
B. दायमाबाद          2. राजस्थान`
C. कालीबंगा           3. हरियाणा
D. राखीगढ़ी     4. महाराष्ट्र
उत्तर-(c) सही सुमेलन इस प्रकार है  

हड़प्पीय स्थल    स्थिति

माण्डा   -जम्मू-कश्मीर 
दायमाबाद- महाराष्ट्र
कालीबंगा   –   राजस्थान
राखीगढ़ी   –     हरियाणा
69. वह प्रसिद्ध जैन आचार्य कौन थे, जिनको अकबर ने बहुत सम्मानित किया था ?

(a) चन्द्रप्रभ सूरी
(b) हरिविजय सूरी
(c) पुष्पदत्त
(d) यशोभद्र  
उत्तर-(b)- अकबर के दरबार में कुछ वर्ष तक रहने वाले जैन साधु हरिविजय सूरी को जगद्गुरु की उपाधि से सम्मानित किया गया। १582 ई. में अकबर ने हरिविजय सूरी को जैन सिद्धान्तों को समझने की इच्छा से आहूत किया था। इनके प्रभाव में आने के बाद अकबर ने कुछ दिनों के लिए मांस भक्षण बन्द कर दिया था एवं पशु-पक्षियों के वध पर भी रोक लगा दी थी।
70. निम्नलिखित में से कौन जहाँगीरी चित्रकार थे ?  

1. अब्दुस्समद
2. अबुल हसन
3. अका रिजा
4. मीर सैयद अली

कूट

(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 3 और 4
(d) 4 और 1  
उत्तर-(b)अबुल हसन, उस्ताद मन्सूर, फारूख बेग, बिशनदास, अका रिजा, मोहम्मद नादिर, मोहम्मद मुराद, मनोहर, माधव तथा गोवर्द्धन जहाँगीर के समय के प्रमुख चित्रकार थे। मीर सैयद अली ने हुमायूँ के समय में मुगल चित्रकला की आधारशिला रखी थी। और अब्दुस्समद ने हुमाउ के समय मे  
71. निम्नलिखित युग्मों में कौन एक सही सुमेलित नहीं है ?  

(a) कर्पूरमन्जरी                               हर्ष
(b) मालविकाग्निमित्र                             कालिदास
(c) मुद्राराक्षस                                          विशाखदत्त
(d) सौन्दरानन्द                  अश्वघोष
उत्तर- (a) व्याख्या- कर्पूरमन्जरी की रचना हर्ष द्वारा नहीं बल्कि गुर्जर प्रतिहारों के दरबारी कवि राजशेखर द्वारा की गई थी। मालविकाग्निमित्र की रचना कालिदास, मुद्राराक्षस की विशाखदत्त व सौन्दरानन्द की रचना अश्वघोष ने की थी।
72. सुमेलित कीजिए  

सूची I(कांग्रेस अध्यक्ष)                   सूची ॥ ( अधिवेशन स्थान)  

A. डॉ. एम ए अन्सारी                                             1. हरिपुरा
B. पुरुषोत्तम दास टण्डन                                        2. कानपुर
C. सरोजिनी नायडू                                                3. मद्रास
D. सुभाष चन्द्र बोस                                               4. नासिक    
Ans:- व्याख्या – वर्ष 1938 में हुए हरिपुरा कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता सुभाषचन्द्र बोस ने, वर्ष 1950 में हुए नासिक अधिवेशन की अध्यक्षता पुरुषोत्तम दास टण्डन ने, वर्ष 1927 में हुए मद्रास अधिवेशन की अध्यक्षता डॉ. एम ए अन्सारी ने तथा वर्ष 1925 में हुए कानपुर अधिवेशन की अध्यक्षता सरोजिनी नायडू ने की थी।
73. शारदा अधिनियम के अन्तर्गत लड़कियों एवं लड़कों के विवाह की न्यूनतम आयु क्रमशः कितनी निर्धारित की गई थी ?  

(a) 12 और 16                                   
(b) 14 और 18  
(c) 15 और 21                                    
(d) 16 और 22      
उत्तर-(b) वर्ष 1891 में ब्रिटिश सरकार ने एस एस बंगाली के सहयोग से ‘एज ऑफ कंसेट एक्ट’ पारित किया, जिसके अनुसार 12 वर्ष से कम आयु की कन्याओं के विवाह पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया। तिलक ने ‘एज ऑफ कंसेट एक्ट’ का विरोध करते हुए इसे भारतीय सामाजिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप माना। वर्ष 1930 में एज ऑफ कंसेट एक्ट (1891) को संशोधित कर ‘शारदा एक्ट’ नाम दिया गया, जिसके अन्तर्गत विवाह की आयु को 14 वर्ष (लड़की) और 18 वर्ष (लड़के) निर्धारित किया गया।
74. वर्ष 1937 के चुनाव के पश्चात् यू पी में गठित मन्त्रिमण्डल में किसको वित्त विभाग सौंपा गया था ?  

(a) गोविन्द पन्त को
(b) रफी अहमद किदवई को
(c) कैलाशनाथ काटजू को
(d) मोहम्मद इब्राहिम को
उत्तर-(b)- वर्ष 1937 में सम्पन्न प्रान्तीय विधानसभा चुनावों में यूपी (संयुक्त प्रान्त) के कुल 228 में से 134 स्थानों पर कांग्रेस को सफलता मिली। संयुक्त प्रान्त में कांग्रेस ने अकेले ही सरकार बनाई। इस सरकार में प्रधानमन्त्री गोविन्द वल्लभ पन्त और कानून एवं •न्याय मन्त्री कैलाशनाथ काटजू थे, जबकि वित्त विभाग रफी अहमद किदवई को सौंपा गया था।
75. वह चोल राजा कौन था, जिसने श्रीलंका को पूर्ण स्वतन्त्रता दी और सिंहल राजकुमार के साथ अपनी पुत्री का विवाह कर दिया था?  

(a) कुलोत्तुंग I                                       
(b) राजेन्द्र I
(c) अधिराजेन्द्र
(d) राजाधिराज I  
उत्तर—(a)व्याख्या- -श्रीलंका के राजा विजयबाहु ने कुलोत्तुंग प्रथम के समय में अपनी स्वतन्त्रता घोषित की थी, परन्तु कुलोत्तुंग प्रथम ने श्रीलंका में चोल प्रभाव की समाप्ति के प्रति किसी कटुता का प्रदर्शन नहीं किया तथा उसने अपनी पुत्री का विवाह श्रीलंका के राजकुमार वीरप्पेरूमाल के साथ कर दिया।                                                 

History Objective Download PDf for PYQ practice free set-3 with explanation: here

History Objective Practice set -3 explanation youtube video link

History Objective-इतिहास के 25 प्रश्न के श्रृंखला की शुरुआत की गई है। यह यूपीएससी/यूपीपीसीएस/बीपीएससी/NTA NET HISTORY/एसएससी/रेलवे इत्यादि के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह किया गया है। यह श्रंखला का लक्ष्य 1000 प्रश्नों का है। अतः सब्सक्राइव कर ले एवम् इसका लाभ उठाए।इससे आप अपने तैयारी की जांच कर सकते. यह सीरीज आपको कैसा लगा। आप हम कमेंट करें और सब्सक्राइब करें। धन्यवाद

Leave a Comment