History G.K./MCQ Free Set-7 # इतिहास अभ्यास प्रश्न सेट-7

इतिहास के 25 प्रश्न के श्रृंखला की शुरुआत की गई है। इससे आप अपने तैयारी की जांच कर सकते हैं। साथ ही यह सभी परीक्षाओं के लिए तैयार किया गया है।इसके pdf को आप हमारे वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं

You Tube Video Link:https://youtu.be/UFxf9kL1rtw
My telegram link: https://t.me/+Fr5k_E2Hewg0NmY1
Twitter link:-https://twitter.com/exam_hindi
email – contact@examhindiofficial.com

151. निम्नलिखित में से कौन प्रसिद्ध आई एन ए मुकदमे के वकील थे?

(a) सुभाषचन्द्र बोस (b) सी राजगोपालाचारी

(c) आसफ अली

(d) भूलाभाई देसाई

 

उत्तर-(d) व्याख्या-आई एन एस मुकदमे की पैरवी के वकील तेज बहादुर सप्रू, जवाहरलाल नेहरू, भूलाभाई देसाई थे। आई एन ए का पूर्ण नाम इण्डियन नेशनल आर्मी अर्थात् आजाद हिन्द फौज है।

152. गर्त आवास के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं

(a) बुर्जहोम से

(b) कोलडिहवा से

(c) ब्रह्मगिरि से

(d) संगनकल्लू से

उत्तर- (a) व्याख्या- बुर्जहोम, कश्मीर में स्थित एक नवपाषाण कालीन स्थल है। यहाँ पर गर्त आवास का साक्ष्य प्राप्त हुआ है। बुर्जहोम तथा गुफ्कराल दो ऐसे स्थल हैं, जहाँ कब्रों में पालतू कुत्ते को मालिक के साथ दफनाए जाने का साक्ष्य प्राप्त हुआ। नवपाषाण काल के लिए नियोलिथिक शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग सर जॉन लुबाक ने 1865 ई. में किया था।

153. निम्नलिखित में से किसे ऋग्वेद में युद्ध-देवता समझा जाता है?

(a) अग्नि

(b) सूर्य

(b) इन्द्र

(d) वरुण

 

उत्तर – (b) व्याख्या- ऋग्वेदों में इन्द्र को पुरन्दर कहा गया है। पुरन्दर का अर्थ होता है-किले को तोड़ने वाला। अतः ऋग्वेद में इन्द्र युद्ध-देवता के रूप में जाने जाते हैं। इन्द्रऋग्वैदिक काल के सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण देवता हैं। इसकी चर्चा 250 बार की गई है। इन्द्र का सम्बन्ध अन्तरिक्ष के देवता से है।

 

154. निम्न में से कौन-सा स्थल प्रागैतिहासिक चित्रकला के लिए प्रसिद्ध है?

(a) बाघ

(b) अजन्ता

(c) अमरावती

(d) भीमबेटका

 

उत्तर (d) व्याख्या- भीमबेटका एक मध्यपाषाण कालीन स्थान है, जो भोपाल से 45 किमी पश्चिम में स्थित है। यहाँ से चित्रकला के प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इस काल की गुफाओं में हिरण की आकृति सबसे अधिक देखने को मिलती है। मध्यपाषण काल के लोगों ने गहरे लाल, हरे, उजले तथा पीले रंगों के प्रयोग को सीख लिया था। यूनेस्को ने भीमबेटका शैल चित्रों को विश्वविरासत सूची में सम्मिलित किया है।

155. छठी शताब्दी ई.पू. में शुक्तिमती राजधानी थी

(a) पंचाल की (b) कुरु की (c) चेदि की (d) अवन्ति की

उत्तर-(c) व्याख्या-छठी शताब्दी ई. पू. में चेदि की राजधानी शुक्तिमती थी। आधुनिक बुन्देलखण्ड के आस-पास यह महाजनपद स्थित था। भगवान कृष्ण का प्रसिद्ध शत्रु शिशुपाल चेदि वंश का ही था। चेदि के अन्य मुख्य नगर सहजाति एवं त्रिपुरी थे।

156. वह स्तूप स्थल, जो बुद्ध के जीवन की किसी घटना से सम्बन्धित नहीं है

(a) सारनाथ             (b) साँची        (c) कुशीनगर      (d) बोधगया                                    

 

उत्तर-(b) व्याख्या-उपरोक्त स्थानों में साँची का सम्बन्ध बुद्ध के जीवन की किसी भी घटना से सम्बन्धित नहीं है। बाकी स्थानों में बोधगया का स्तूप बुद्ध की ज्ञान प्राप्ति, सारनाथ धर्मचक्रप्रवर्तन तथा कुशीनगर का सम्बन्ध बुद्ध की मृत्यु से है।

157. निम्नलिखित में से किस राजा के एक अभिलेख से सूचना मिलती है कि शाक्यमुनि बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में हुआ था ?

(a) अशोक

(b) कनिष्क

(c) हर्ष

(d) धर्मपाल

 

उत्तर- (a) ● व्याख्या- अशोक मौर्यकालीन एक महान् शासक था। इसने अनेक अभिलेखों को स्थापित करवाया। अशोक के रूम्मिनदेई अभिलेख से सूचना मिलती है कि शाक्यमुनि बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में हुआ था। इस अभिलेख से पता चलता है कि अशोक अपने राज्याभिषेक के 20 वर्ष बाद यहाँ आया था तथा उस स्थान की पूजा की थी, जहाँ शाक्यमुनि का जन्म हुआ था। यहीं पर उसने पत्थर की एक सुदृढ़ दीवार बनवाई तथा एक घोड़े की मूर्ति एवं स्तम्भ की स्थापना की।

 

158. किस प्राचीन नगर के अवशेष कुम्रहार स्थल से प्राप्त हुए हैं?

(a) वैशाली

(b) पाटलिपुत्र

(c) कपिलवस्तु

(d) श्रावस्ती

 

उत्तर-(b) व्याख्या— पाटलिपुत्र नगर के अवशेष हमें बिहार के पटना में स्थित कुम्रहार से प्राप्त हुए हैं। (स्पूनर) महोदय के द्वारा बुलन्दीबाग और कुम्हार में की गई खुदाई से मौर्यकाल की लकड़ी के विशाल भवनों के अवशेष प्रकाश में आए हैं। कुम्रहार से राजप्रासाद तथा बुलन्दीबाग से नगर के परकोटे के अवशेष प्राप्त हुए हैं।

159. निम्नलिखित में से किसने चार अश्वमेध यज्ञ किए थे?

(a) पुष्यमित्र शुंग

(b) प्रवरसेन 1

(c) समुद्रगुप्त

(d) कुमार गुप्त I

 

उत्तर-(b) व्याख्या- प्रवरसेन (275-335 ई.) को अभिलेखों में हरितिपुत्र कहा गया है। वाकाटक वंश का वह एकमात्र ऐसा शासक था, जिसने सम्राट की उपाधि धारण की थी। पुराणों के अनुसार, इसने चार अश्वमेध यज्ञ किए थे। पुराणों में इसे प्रवीर कहा गया है। इसे सातों वैदिक यज्ञों को सम्पन्न करने वाला बताया गया है। सम्भवतः उसने अपनी राजधानी (चानक से हटाकर (पुरीक में स्थापित की। इसने (सेतुबन्ध) नामक काव्य की रचना की।

160. निम्नलिखित में से कौन-सी गुफा त्रिमूर्तिके लिए विख्यात है?

(a) अजन्ता

(b) भाजा

(c) एलिफेण्टा

(d) एलोरा

उत्तर-(c)व्याख्या – एलिफेण्टा वर्तमान मुम्बई में स्थित है। इन गुफा मन्दिरों का निर्माण राष्ट्रकूट शासकों ने किया था। इन गुफा मन्दिरों में हिन्दू धर्म तथा दो बौद्ध धर्म से सम्बन्धित गुफाएँ मिली हैं। हिन्दू धर्म में मुख्यतः शिव से सम्बन्धित गुफा प्राप्त हुई है। यहाँ से प्रसिद्ध त्रिमूर्ति शिव की प्रतिमा प्राप्त हुई है।  

161. निम्नलिखित में से कौन-सा रथ मन्दिर सबसे छोटा है?

 

(a) द्रौपदी रथ (b) भीम रथ (c) अर्जुन रथ (d) धर्मराज रथ

उत्तर- (a) व्याख्या-द्रौपदी रथ पल्लवकालीन है तथा इसको मामल्ल शैली में बनाया गया है। इस शैली में बने रथों या एकाश्म मन्दिरों में द्रौपदी रथ सबसे छोटा है। इस रथ में किसी प्रकार का अलंकरण नहीं मिलता है तथा यह सिंह एवं हाथी जैसे पशुओं के आधार पर टिका है।

 

 

162. चित्तौड़ के कीर्ति स्तम्भ का निर्माण कराया था

 

(a) राणा सांगा ने

(b) राणा कुम्भा ने

(c) राणा प्रताप ने

(d) राणा उदयसिंह ने

 

उत्तर-(b) व्याख्या – राणा कुम्भा (1433-1468 ई.) (मोकल का पुत्र था। उसने अपने पिता मोकल के हत्यारे महपा पनवार को, जिसने भागकर मालवा में शरण ली थी, को महमूद से समर्पित करने की माँग की। महमूद द्वारा हत्यारे को समर्पित करने से इनकार करने पर राणा कुम्भा ने युद्ध की घोषणा कर दी और महमूद खिलजी को पराजित करके युद्ध बन्दी के रूप में चित्तौड़ ले आया। इस मालवा विजय की स्मृति में कुम्भा ने चित्तौड़ में 1448 ई. में कीर्ति स्तम्भ का निर्माण करवाया।

163. असम एवं कूच बिहार में वैष्णव धर्म का प्रवर्तन किसने किया?

(a) चैतन्य

(b) मध्व

(c) शंकरदेव

(d) वल्लभाचार्य

 

उत्तर-(c) व्याख्या-शंकरदेव ने वैष्णव धर्म का प्रवर्तन असम एवं कूच बिहार में किया।

164. ‘घरीअथवा गृहकर लगाने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था?

 

(a) बलबन

(b) अलाउद्दीन खिलजी

(c) मोहम्मद-बिन-तुगलक

(d) फिरोजशाह तुगलक

उत्तर-(b)व्याख्या- अलाउद्दीन खिलजी दिल्ली का ऐसा प्रथम सुल्तान था, जिसने परीअथवा गृहकरलगाया था। यह कर घरों एवं झोंपड़ियों पर लगाया गया था। इसके साथ ही उसने चराईकर नामक एक और नवीन कर लगाया था। यह कर दुधारू पशुओं पर लगाया जाता था।

165. निम्नलिखित यूरोपीय कम्पनियों में से किसने सूरत में सर्वप्रथम अपना कारखाना स्थापित किया?

(a) डचों ने

(b) अंग्रेजों ने

(c) फ्रांसीसियों ने

(d) पुर्तगालियों ने

 

उत्तर-(b) व्याख्या-1608 ई. में ब्रिटिश प्रतिनिधि विलियम हॉकिन्स, जहाँगीर के दरबार में आया। 1613 ई. में सूरत में ब्रिटिश व्यापारिक केन्द्र बनाने की अनुमति दी गई। सूरत में डचों द्वारा 1616 ई. में तथा फ्रांसीसियों द्वारा 1668 ई. में फैक्ट्री की स्थापना की गई।

166. निम्नलिखित राजाओं में से किसने राम-सीता की आकृतियों और रामसीयदेवनागरी लेख से युक्त कुछ सिक्के चलाए?

(a) भोज                       (b) सिद्धराज जयसिंह

(c) जैनुल आब्दीन             (d) अकबर

उत्तर- (d) व्याख्या-अकबर

 

167. किस मध्ययुगीन सुल्तान को आगरा शहर की नींव डालने एवं उसे सल्तनत की राजधानी बनाने का श्रेय जाता है?

(a) इल्तुतमिश

(b) मोहम्मद-बिन-तुगलक

(c) फिरोजशाह तुगलक

(d) सिकन्दर लोदी

 

उत्तर- (d) व्याख्या – 1504 ई. में सिकन्दर लोदी ने राजस्थान के शासकों पर नियन्त्रण के उद्देश्य से यमुना नदी के किनारे आगरा नामक नवीन नगर बसाया और इसे अपनी राजधानी बनाया। सिकन्दर लोदी अत्यधिक परिश्रमी, उदार और न्यायप्रिय शासक था। इसने नाप का पैमाना गज-ए-सिकन्दरी को आरम्भ किया।

168. किस मुगल बादशाह के विरुद्ध जौनपुर से फतवाजारी हुआ था?

(a) हुमायूँ                                   (b) अकबर

(c) शाहजहाँ                               (d) औरंगजेब

 

उतर-(b)• व्याख्या – जौनपुर के एक धर्म गुरु मुल्ला मोहम्मद ऐजदी ने 1580 ई. में सभी मुस्लिमों को अकबर के विरुद्ध विद्रोह लाने के लिए फतवा जारी किया था।

 169. लॉर्ड कार्नवालिस की कब्र कहाँ स्थित है ?

 

(a) गाजीपुर (b) बलिया (c) वाराणसी (d) गोरखपुर

 

 

उत्तर- (a) व्याख्या-लॉर्ड कार्नवालिस 1786-1793 एवं 30 जुलाई, 1805 से 5 अक्टूबर, 1805 तक बंगाल का गवर्नर जनरल रहा। इसने भारत में स्थायी बन्दोबस्त, न्यायिक संहिता एवं लोक सेवा की शुरूआत की। इसकी मृत्यु 5 अक्टूबर, 1805 को गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई थी। यहीं पर इसकी कब्र स्थित है।

170. सुमेलित कीजिए

सूची । (निर्माता)                                                           सूची ॥ (स्मारक)

1. जामा मस्जिद (सम्भल)                                              A. बाबर

2. दीन पनाह                                                                   B. हुमायूँ

3. जहाँगीरी महल                                                               C. अकबर

4. अकबर के मकबरे को पूर्ण करवाना                          D. जहाँगीर

व्याख्या-सही सुमेलन इस प्रकार है

 1. जामा मस्जिद (सम्भल) A. बाबर

2. दीन पनाह                        B. हुमायूँ

3. जहाँगीरी महल                 C. अकबर

4. अकबर के मकबरे को पूर्ण बनवाया

D. जहाँगीर

171. निम्नलिखित में से कौन हैदराबाद के स्वतन्त्र राज्य का संस्थापक था?

(a) कमरुद्दीन खाँ

(b) मोहम्मद अमीन खाँ

(c) असद खाँ

(d) चिन किलिच खाँ

 

उत्तर- (d) व्याख्या-चिन किलिच खाँ का असली नाम निजाम-उल-मुल्क था। इसने 1724 ई. में एक पृथक् हैदराबाद के स्वतन्त्र राज्य की स्थापना की थी। यद्यपि उसने औपचारिक रूप से मुगल बादशाह से स्वतन्त्रता की घोषणा नहीं की, परन्तु व्यावहारिक रूप में वह स्वतन्त्र बना रहा।

172. किसके शासनकाल में भारत में अंग्रेजी शिक्षा आरम्भ की गई?

(a) लॉर्ड विलियम केवेण्डिश बैण्टिंक

(b) लॉर्ड हार्डिंग

(c) लॉर्ड मिण्टो

(d) लॉर्ड डलहौजी

उत्तर- (a) व्याख्या-बिलियम बैण्टिक का कार्यकाल 1828-35 ई. के बीच था। बैण्टिक के समय ही 1835 ई. में मैकाले ने अंग्रेजी शिक्षा लागू की। इसके अन्य सुधारों में सती प्रथा का अन्त, शिशु हत्या पर पाबन्दी, ठगी का अन्त आदि प्रमुख हैं।

173. किस गवर्नर जनरल ने दास प्रथा को भारत में समाप्त किया था?

(a) लॉर्ड कार्नवालिस ने

(b) लॉर्ड एलनबरो ने

(c) सर जॉन शोर ने

(d) लॉर्ड विलियम बैण्टिक ने

उत्तर—(b)  व्याख्या- लॉर्ड एलनबरो भारत में 1842 ई. से 1844 ई. तक गवर्नर जनरल रहा। इसने 1843 ई. के एक्ट V के द्वारा दास प्रथा का उन्मूलन किया।

174. सहायक सन्धि को किसके काल में क्रियान्वित किया गया?

(a) लॉर्ड कार्नवालिस

(b) लॉर्ड वेलेजली

(c) सर जान शोर

(d) लॉर्ड ऑकलैण्ड

उत्तर-(b) व्याख्या- लॉर्ड वेलेजली (1798-1805 ई.) में भारतीय राज्यों को अंग्रेजी राजनैतिक परिधि में लाने के लिए सहायक सन्धि प्रणाली को क्रियान्वित किया, हालांकि उसने सहायक सन्धि का आविष्कार नहीं किया। सम्भवतः डुप्ले प्रथम यूरोपीय था, जिसने अपनी सेना किराए पर भारतीय राजाओं को दो थी और यह सहायक सन्धि की शुरूआत थी।

 

175. बंगाल का विभाजन करने वाला गवर्नर जनरल कौन था?

(a) कर्जन

(b) कैनिंग

(c) मिष्टो

(d) मेयो

उत्तर- (a) व्याख्या- 19 जुलाई, 1905 को बंगाल विभाजन की घोषणा कर दी गई। उस समय गवर्नर जनरल लॉर्ड कर्जन था, परन्तु यह विभाजन 16 अक्टूबर, 1905 से प्रभावी हुआ।

Download PDf for History PYQ practice set with explanation: Download here

https://www.youtube.com/watch?v=RnFb_ZSKfaA

Leave a Comment