History MCQ / G.K. Free Practice Set -27 # इतिहास अभ्यास प्रश्न सेट-27

History MCQइतिहास के 25 प्रश्न के श्रृंखला की शुरुआत की गई है। यह UPSC/UPPSC/BPSC/SSC CGL/NTA NET HISTORY/RAILWAY इत्यादि के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह किया गया है। यह श्रंखला का लक्ष्य 1000 प्रश्नों का है। अतः सब्सक्राइव कर ले एवम् इसका लाभ उठाए।इससे आप अपने तैयारी की जांच कर सकते हैं। साथ ही यह सभी परीक्षाओं के लिए तैयार किया गया है।इसके pdf को आप हमारे वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं

History Image
www.examhindiofficial.com

History MCQ Channel other social media link

You Tube Video Link:https://youtu.be/UFxf9kL1rtw
My telegram link: https://t.me/+Fr5k_E2Hewg0NmY1
Twitter link:-https://twitter.com/exam_hindi
email – contact@examhindiofficial.com

History MCQ/GK Free Practice Set -27 (651-675)

651. किस कारण से गणसंघ क्षेत्रों को वैदिकोत्तर काल में म्लेच्छ देश के रूप में इंगित किया है ?

(a) वर्ण श्रेणीक्रम का नहीं होना
(b) वैदिक कर्मकाण्डों से विमुखता
(c) गौहत्या का प्रचलन
(d) म्लेच्छ (Alien) भाषा बोला जाना  
उत्तर-(b) व्याख्या – वैदिक कर्म काण्डों से विमुखता के कारण गणसंघ क्षेत्रों को वैदिकोत्तर काल में म्लेच्छदेश के रूप में इंगित किया है।  
652. महावीर के पूर्व जैनधर्म को किस नाम से जानते थे ?  

(a) जिन
(b) केवलिन
(c) निर्मन्थ
(d) तीर्थंकर  
उतर- (d) व्याख्या – महावीर के पूर्व जैन धर्म को तीर्थंकर के नाम से जानते थे।
653. भगवान बुद्ध के जन्म एवं मृत्यु की तिथियों के निर्धारण में किस परम्परा का अधिक महत्व है ?

(a) सिंहली परम्परा
(b) चीनी परम्परा
(c) भारतीय बौद्ध साहित्य
(d) तिब्बती परम्परा    
उत्तर- (a) व्याख्या- भगवान बुद्ध के जन्म एवं मृत्यु की तिथियों के निर्धारण में सिंहली परम्परा-महावंश और दीपवंश का अधिक महत्त्व है।
654. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राचीन नगर गौतम बुद्ध के जीवन से नहीं जुड़ा है ?  

(a) चम्पा
(b) साकेत
(c) पाटलिपुत्र
(d) कोशाम्बी  
उत्तर-(c) व्याख्या- प्राचीन नगर पाटलिपुत्र बुद्ध के जीवन से नहीं जुड़ा है।
655. निम्नलिखित में से किसने मैगस्थनीज की इण्डिका को सन्दर्भित नहीं किया है ?

(a) प्लिनी
(b) स्ट्रैबो
(c) डायोडोरस
(d) एरिअन  
उत्तर-चारों विकल्प उपरोक्त गलत हैं। व्याख्या-उपरोक्त चारों प्लिनी, स्ट्रैबो, डायोडोरस एवं एरिअन ने मेगस्थनीज की इण्डिका को सन्दर्भित किया है। हालांकि मेगस्थनीज की इण्डिका अपने मूल रूप में उपलब्ध नहीं है, फिर भी इसके उद्धरण अनेक यूनानी लेखकों-एरियन, स्ट्रेबो, प्लूटार्क, प्लिनी, जस्टिन एवं डायोडोरस आदि के उद्धरणों से प्राप्त होते हैं स्ट्रेबो ने मेगस्थनीज के वृत्तान्त को पूर्णतया असत्य एवं अविश्वसनीय कहा है। डॉ. स्वानवेग ने सर्वप्रथम 1846 ई. में इन समस्त उद्धरणों को सम्मिलित करके प्रकाशित किया था। 1891 ई. में मैक्रिण्डल महोदय ने इसका अंग्रेजी में अनुवाद किया था।  
656. अशोक के अभिलेख (Inscriptions) और ब्राह्मी लिपि को सर्वप्रथम किसके द्वारा पढ़ा गया ?  

(a) एलेक्जेण्डर कनिंघम
(b) जेम्स प्रिंसेप
(c) मैक्स’ मूलर
(d) मॉर्टिमर ह्वीलर
उत्तर-(b)व्याख्या- अशोक के अभिलेख और ब्राह्मी लिपि को सर्वप्रथम ‘जेम्स प्रिंसेप’ द्वारा 1837 ई. में पढ़ा गया, जबकि सबसे पहले 1750 ई. में ‘टीफेन थेलर’ द्वारा खोजा गया अभिलेख दिल्ली-मेरठ अभिलेख था। जेम्स प्रिंसेप एक विख्यात पुरातत्त्ववेत्ता था। यह ईस्ट इण्डिया कम्पनी में एक साधारण कर्मचारी के रूप में सम्मिलित हुआ, किन्तु शीघ्र ही ऊँचे पद पर पहुँच गया। दिल्ली में स्थित अशोक के दो स्तम्भों जिन्हें 14वीं सदी में तुगलक सुल्तान फिरोजशाह ने मेरठ तथा टोपरा (हरियाणा) से मँगवाकर रखवाया था, को पढ़कर यह उपलब्धि प्राप्त की। वस्तुतः अशोक के अभिलेखों को पढ़ने में सफलता मिलने पर मौर्यकालीन अनेक गुत्थियों का समाधान हुआ है तथा ये अभिलेख मौर्यकालीन इतिहास की जानकारी के प्रमुख स्रोत हैं।
657. ‘रूपदर्शक’ शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ?  

(a) गणिकाओं (Prostitutes) का निरीक्षक
(b) रनिवास (Royal harem) का निरीक्षक
(c) सिक्कों की गुणवत्ता का निरीक्षक
(d) लोक-नर्तकों (Folk dancers) का निरीक्षक  
उत्तर-(c) व्याख्या- ‘रूपदर्शक’ शब्द सिक्कों की गुणवत्ता का निरीक्षक के रूप में प्रयुक्त होता था।
658. 303 ई.पू. में चन्द्रगुप्त और सेल्युकस के बीच हुई सन्धि के सन्दर्भ में कौन-सा वक्तव्य विवादास्पद है ?  

(a) सेल्युकस ने अपना बड़ा क्षेत्र चन्द्रगुप्त को समर्पित किया
(b) चन्द्रगुप्त ने 500 हाथी सेल्युकस को उपहारस्वरूप दिए
(c) मैगस्थनीज के रूप में एक यूनानी राजदूत मौर्य दरबार में भेजा गया
(d) सेल्युकस ने अपनी पुत्री का विवाह चन्द्रगुप्त से किया  
उत्तर—(d) व्याख्या-303 ई.पू. में चन्द्रगुप्त और सेल्युकस के बीच हुई सन्धि के सन्दर्भ में विवादास्पद है कि सेल्युकस ने अपनी पुत्री का विवाह चन्द्रगुप्त से किया।  
659. अशोक के राज्यारोहण (Coronation) के किस वर्ष में कलिंग युद्ध हुआ ?  
(a) प्रथम
(b) पञ्चम्
(c) अष्टम्
(d) त्रयोदश
उत्तर-(c) व्याख्या- अशोक के राज्यारोहण के अष्टम् वर्ष में कलिंग युद्ध हुआ था। इसी युद्ध के पश्चात् अशोक ने शस्त्र त्याग कर धम्म नीति को अपना लिया था।  
660. मौर्य – प्रशासन में राजस्व संग्रह का अधिकारी था-  

(a) सन्निधातृ-
(b) प्रदेष्टा
(c) युक्त
(d) समाहतृ
उत्तर- (d) व्याख्या- मौर्य प्रशासन में राजस्व संग्रह का अधिकारी समाहतृ था, “जबकि सन्निधाता राजकीय कोषाध्यक्ष था। प्रदेष्टा फौजदारी (कण्टकशोधन) न्यायालय का न्यायाधीश होता था। युक्त, रज्जुक के अधीन राजस्व अधिकारी होता था। रज्जुक जनपद का प्रमुख अधिकारी था। इसे अशोक ने अपने राज्याभिषेक के 26 वें वर्ष न्यायिक अधिकार भी प्रदान कर दिया। इसे राजस्व अधिकार भी प्राप्त था।  
661. मौर्यकाल में व्यापार नियन्त्रण के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सही नहीं है ?  

(a) व्यापारिक प्रक्रिया एवं लाभांश पर राज्य का नियन्त्रण था
(b) वस्तुओं पर 1/10 शुल्क निश्चित था
(c) वस्तुओं के विक्रय पर राज्य की कड़ी निगरानी रहती थी
(d) राज्य स्वयं कुछ कारीगरों को सीधे नियुक्त करता था  
उत्तर-(a) व्याख्या- मौर्यकाल में व्यापार नियन्त्रण के सम्बन्ध में सही कथन – व्यापारिक प्रक्रिया एवं लाभांश पर राज्य का नियन्त्रण था। वस्तुओं के विक्रय पर राज्य की कड़ी निगरानी रहती थी। राज्य स्वयं कुछ कारीगरों को सीधे नियुक्त करता था।
662. निम्नलिखित में से कौन तमिल व्याकरण ग्रन्थ है ?  

(a) पत्तुपत्तु
(b) इसुतोगइ
(c) शिलप्पदीकारम्
(d) तोलकण्पिअम्    
उत्तर- (d) व्याख्या- ‘तोलकप्पिअम्’ तमिल व्याकरण ग्रन्थ है। इसके लेखक ‘तोलकाप्पियर’ है। इसकी रचना सूत्र शैली में की गई है। व्याकरण के साथ-साथ धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष की नियमावली भी इस ग्रन्थ में है।
663. सातवाहनों के नानाघाट अभिलेख में अंकित सही सूचना को सुनिश्चित कीजिए-    

(a) यह शक सातवाहन संघर्ष का उल्लेख करता है
(b) यह सातवाहनों के मूल उत्पत्ति स्थल की सूचना देता है
(c) यह सातवाहनों की नौसेना (Navy) की सूचना देता है
(d) यह सातवाहनों की एक राजमाता (Mother queens) की सूचना देता है  
उत्तर-(b) व्याख्या-सातवाहनों के नानाघाट अभिलेख से उनकी एक राजमाता की सूचना प्राप्त होती है। नानाघाट का सातवाहनकालीन अभिलेख ऐतिहासिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है। इसे सातवाहन शासक शातकर्णी की पत्नी नागनिका या नायनिका ने उत्कीर्ण करवाया था, जो महाराष्ट्र के महारथी की पुत्री थी। इस अभिलेख में शातकर्णी की सफलताओं पर प्रकाश डाला गया है तथा उसे (सिमुक वंश का धन एक ‘दक्षिणापथपति’ कहा गया है। इस अभिलेख से शातकर्णी के द्वारा दो बार अश्वमेघ यज्ञ करने का पता चलता है, जिसमें नागनिका ने भी भाग लिया था। अभिलेख में संकर्षण, वासुदेव, इन्द्र, सूर्य, यम, वरुण आदि देवताओं का उल्लेख प्राप्त होता है। इस अभिलेख से यह भी जानकारी प्राप्त होती है कि शातकर्णी की मृत्यु के समय उसके दोनों पुत्र शक्ति श्री तथा वेद श्री अल्पवयस्क थे, अतः उनकी माता नागनिका ने शासन कार्य सँभाला था।  
664. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म संगत है ?  

(a) पुष्यमित्र शुंग– पतञ्जलि  
(b) कनिष्क– अश्वघोष  
(c) मिनाण्डर– हरिषेण  
(d) चन्द्रगुप्त प्रथम– थेर नागसेन    
     
उत्तर-(c) व्याख्या- अश्वघोष एक प्रमुख दार्शनिक थे। इनको कनिष्क के दरबार में आश्रय प्राप्त था।
665. इनमें से कौन-सा कथन मौर्योत्तर भू-व्यवस्था के सम्बन्ध में सही नहीं है ?

(a) व्यक्तिगत स्वामियों को अपनी भूमि पर सम्पूर्ण अधिकार होता था
(b) व्यक्तिगत स्वामियों को अपनी भूमि के हस्तान्तरण का सीमित अधिकार था
(c) गैर-धार्मिक कार्यों के लिए भूमि के हस्तान्तरण का कोई अभि नहीं है
(d) भूमि को उपजाऊ बनाने वाला कोई व्यक्ति उसका स्वामी हो सकता था  
उत्तर-(b) व्याख्या- मोर्योत्तर भू-व्यवस्था के अन्तर्गत व्यक्तिगत स्वामियों को अपनी भूमि पर सम्पूर्ण अधिकार होता था और कार्यों के लिए भूमि के हस्तान्तरण का कोई अभिलेख नहीं है। भूमि को उपजाऊ बनाने वाला कोई व्यक्ति उसका स्वामी हो सकता था  
666. किस गुप्त सम्राट को ‘लिच्छवि दौहित्र’ बताया गया है ?  

(a) श्रीगुप्त
(b) चन्द्रगुप्त प्रथम
(c) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(d) समुद्रगुप्त
उत्तर-(b) व्याख्या- समुद्रगुप्त के प्रयाग प्रशस्ति अभिलेख को ‘लिच्छवि दौहित्र’ बताया गया है।    
667. किस कुषाण राजा ने ‘धर्म-थिद’ विरुद धारण किया था ?  

(a) विम कदफिसस
(b) कुजुल कदफिसस
(c) कनिष्क महान्
(d) हुविष्क  
उत्तर-(b) व्याख्या-कुजुल कदफिसस ने केवल ताँबे के सिक्के ही प्रचलित करवाए। उसके सिक्कों पर ‘धर्मथिदस’ तथा ‘धर्मथिद’—(धर्म में स्थित) उत्कीर्ण है।  
668. निम्नलिखित में से किस अभिलेख में हूणों के उन्मूलन (Annihilation) का उल्लेख हुआ है ?  

(a) प्रयाग प्रशस्ति
(b) भीतरी अभिलेख
(c) जूनागढ़ अभिलेख
(d) मन्दसोर अभिलेख  
उत्तर-(c) व्याख्या- म्लेच्छो (हूणों) पर स्कन्दगुप्त की सफलता का गुणगान जूनागढ़ अभिलेख में मिलता है। इसी अभिलेख में उसे ‘श्री परिक्षिप्त “वक्षा” कहा गया है।  
669. हर्ष को बौद्धधर्म की और किसने उन्मुख किया ?  

(a) भिक्षु महाकश्यप
(b) ह्वेनसांग
(c) थेर नागसेन
(d) दिवाकर मित्र  
उत्तर-(d) व्याख्या-हर्ष को बौद्ध धर्म की ओर दिवाकर मित्र ने था। जब हर्षवर्धन अपनी बहन राज्यश्री को जंगलों में ढूँढ रहा था, उसकी मुलाकात दिवाकर मित्र से हुई थी। हर्ष उनसे प्रभावित हुआ तथा उन्मुख उन्हें गुरु बनाकर बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया। दिवाकर मित्र की सहायता से हर्ष ने राज्यश्री को ढूंढ निकाला तथा दिवाकर ने उसे सती होने से बचा लिया। इसके पश्चात् हर्ष के आग्रह पर वे उसके दरबार में आ गए। हर्ष पर दिवाकर का बड़ा प्रभाव था। वे एक अच्छे विद्वान भी थे। उन्होंने कुछ विख्यात ग्रन्थों की रचना की थी। वे अन्तिम समय तक हर्ष के दरबार में रहे।  
670. इनमें से कौन गुप्तकालीन स्थानीय नगर प्रशासन समिति के अधिकारी और सदस्य थे ?  

(a) पुरुपाल, सार्थवाह, प्रथम कुलिक, प्रथम कायस्थ
(b) पुरुपाल, सार्थवाह, द्वारपाल, कर्णिक
(c) सार्थवाह, प्रथम कुलिक, प्रथम कायस्थ
(d) पुरुपाल, प्रथम कुलिक, प्रथम कायस्थ  
उत्तर-(c) व्याख्या- सार्थवाह, प्रथम कुलिक, प्रथम कायस्थ गुप्तकालीन स्थानीय नगर प्रशासन समिति के अधिकारी और सदस्य थे।
671. रोम से भारत की ओर सोने के बहते जाने की बात किसने कही ?  

(a) टॉलेमी
(b) नीरो
(c) स्ट्रैबो
(d) प्लिनी  
उत्तर- (d)व्याख्या-रोम से भारत की ओर सोने के बहते जाने की बात प्लिनी ने कही है।  
672. अग्रहार भूमिदान के सन्दर्भ में इनमें से कौन-सा कथन सही नहीं है ?  

(a) राजा इसे किसी को भी दे सकता था
(b) यह कर मुक्त ग्राम के रूप में ब्राह्मणों को दी जाती थी
(c) दानगृहीता ( Grantee) के आचरण पर आपत्ति होने पर राजा इसे वापस ले सकता था
(d) यह ब्राह्मणों के विशेषाधिकार (Privileges) को दर्शाता था  
उत्तर- (a) व्याख्या-अग्रहार भूमिदान कर मुक्त ग्राम के रूप में ब्राह्मणों की दी जाती थी। दानगृहीता के आचरण पर आपत्ति होने पर राजा इसे वापस सकता था। यह ब्राह्मणों के विशेषाधिकार को दर्शाता था।
673. गुप्तोत्तर काल में स्वर्ण सिक्कों की क्रमशः अनुपस्थिति एवं सिक्कों का क्षरण दर्शाता है कि-  

(a) वस्तुएँ सस्ती थीं, स्वर्ण सिक्के आवश्यक नहीं थे
(b) स्वर्ण अनुपलब्ध था
(c) मुद्रा आर्थिकी शिथिल पड़ चुकी थी
(d) व्यापार का ह्रास हो गया था
उत्तर- (d) व्याख्या-गुप्तोत्तर काल में स्वर्ण सिक्कों की क्रमशः अनुपस्थिति एवं सिक्कों का क्षरण व्यापार के हास को दर्शाता है।
674. गुप्त काल में वैदेशिक व्यापार का कौन-सा नया मार्ग जोड़ा गया ?  

(a) दक्षिणी अफ्रीका जाने का सामुद्रिक मार्ग
(b) एलेक्जेण्ड्रिया जाने वाला सामुद्रिक मार्ग
(c) चीन जाने वाला स्थल मार्ग
(d) उत्तरी रूस जाने वाला स्थल मार्ग  
उत्तर-(c) व्याख्या- गुप्तकाल में वैदेशिक व्यापार का नया मार्ग चीन जाने वाला स्थल मार्ग था।
675. इनमें से कौन-सी कालिदास की रचना नहीं है ?  

(a) ऋतुसंहार
(b) मेघदूत
(c) दशकुमारचरित्
(d) कुमारसम्भव  
उत्तर-(b) व्याख्या- दशकुमारचरित् कालिदास की रचना नहीं है। दशकुमारचरित के लेखक दण्डि है।  
www.examhindiofficial.com

History MCQ Free set discussion watch on You Tube

History MCQ Free Set :-इतिहास के 25 प्रश्न के श्रृंखला की शुरुआत की गई है। यह UPSC/UPPSC/BPSC/SSC CGL/NTA NET HISTORY/RAILWAY/TEACHING EXAMS इत्यादि के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह किया गया है। यह श्रंखला का लक्ष्य 1000 प्रश्नों का है। अतः सब्सक्राइव कर ले एवम् इसका लाभ उठाए।इससे आप अपने तैयारी की जांच कर सकते है । यह सीरीज आपको कैसा लगा। आप हम कमेंट करें और सब्सक्राइब करें। धन्यवाद

Leave a Comment