History MCQ / G.K. Free Practice Set -24 # इतिहास अभ्यास प्रश्न सेट-24

History MCQइतिहास के 25 प्रश्न के श्रृंखला की शुरुआत की गई है। यह UPSC/UPPSC/BPSC/SSC CGL/NTA NET HISTORY/RAILWAY इत्यादि के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह किया गया है। यह श्रंखला का लक्ष्य 1000 प्रश्नों का है। अतः सब्सक्राइव कर ले एवम् इसका लाभ उठाए।इससे आप अपने तैयारी की जांच कर सकते हैं। साथ ही यह सभी परीक्षाओं के लिए तैयार किया गया है।इसके pdf को आप हमारे वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं

History Image

History MCQ Channel other social media link

You Tube Video Link:https://youtu.be/UFxf9kL1rtw
My telegram link: https://t.me/+Fr5k_E2Hewg0NmY1
Twitter link:-https://twitter.com/exam_hindi
email – contact@examhindiofficial.com

History MCQ/GK Free Practice Set -24 (576-600)

576. निम्न में से कौन युग्म सुमेलित नहीं है ?  

(a) मुरुगन पहाड़ी क्षेत्रों के निवासी
(b) वरुण वाणिक्
(c) कृष्ण चरवाहे
(d) कोरवई यौद्धा  
उत्तर-(b)व्याख्या-

1. मुरुगन—पहाड़ी क्षेत्रों के निवासी, देवता
2. वरुण— वैदिक देवता
3. कृष्ण- चरवाहे (पशुचारकों के उपासक)
4. कोरवई—यौद्धा, विजय की देवी
5. कौरल बहेलिया जाति के उपासक

577. कुषाण शासकों को निम्न में किस नाम से भी जाना जाता था ?  

(a) यू-ची
(b) हिन्द-यवन
(c) मकदूनियाई
(d) पहलव  
उत्तर- (a) व्याख्या-कुषाण शासकों को यू-ची नाम से जाना जाता था। कुषाण वंश मौर्योत्तर कालीन भारत का पहला ऐसा साम्राज्य था जिसका प्रभाव सुदूर मध्य एशिया, ईरान, अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान तक था। यह साम्राज्य अपने चरमोत्कर्ष के समय तत्कालीन विश्व के तीन बड़े साम्राज्य रोम, पार्थिया एवं चीन के समकक्ष था।
578. कुषाण शासक कनिष्क के शासन काल में लिखी गई धार्मिक बौद्ध ग्रन्थों की भाषा थी ?

(a) पाली
(b) प्राकृत
(c) संस्कृत
(d) ये सभी  
उत्तर-(c) व्याख्या-कुषाण शासक कनिष्क के शासन काल में लिखी गई बोद्ध धार्मिक ग्रन्थों की भाषा संस्कृत थी। कनिष्क के दरबार में अनेक विद्वान जिनमें नागार्जुन अश्वघोष, पार्श्व, वसुमित्र प्रमुख थे, रहते थे। इसके अतिरिक्त महान चिकित्सक चरक कनिष्क का राजवैद्य था।
579. चतुर्थ बौद्ध सभा निम्न में किस शासक के शासन काल में आयोजित की गई थी ?

(a) बिन्दुसार
(b) अशोक
(c) चन्द्रगुप्त
(d) कनिष्क  
उत्तर- (d) व्याख्या- चतुर्थ बौद्ध सभा कनिष्क के शासनकाल में प्रथम शताब्दी ई. के कश्मीर के कुण्डलवन में आयोजित की गई थी। इसके अध्यक्ष वसुमित्र एवं उपाध्यक्ष अश्वघोष थे। इस बौद्ध सभा में ‘विभाषशास्त्र’ नामक टीका का संकलन किया गया तथा बौद्ध धर्म का दो सम्प्रदायों हीनयान एवं महायान में विभाजन हो गया।  
580. अमरावती कला शैली के विकास का काल है ?  

(a) ई.पू. 200-200 ई.
(b) प्रथम शताब्दी ई.-पाँचवीं शताब्दी ई.  
(c) 150 ई.-250 ई.
(d) 150 ई. पू.-400 ई.  
उत्तर-(d) व्याख्या – अमरावती कला शैली का विकास 150 ई.पू. से 400 ई. तक हुआ था। श्वेत संगमरमर से बनने वाली इस शैली की प्रतिमाओं का विकास दक्षिण भारत में गोदावरी एवं कृष्णा नदियों के मध्य अमरावती नामक स्थान पर हुआ। इसे बौद्ध धर्म से प्रेरणा मिली तथा सातवाहन राजाओं का संरक्षण मिला। इस शैली की प्रतिमाओं में 19 शारीरिक सौन्दर्य, मानव भावनाओं की अभिव्यक्ति आदि महत्त्वपूर्ण है। नासिक भाजा, बेदसा व कार्ले के बौद्ध चैत्यों तथा स्तूपों पर इसी शैली का प्रभाव है।  
581. त्रिमूर्ति की अवधारणा का उदय हुआ ?  

(a) मौर्य काल में
(b) मौर्योत्तर काल में
(c) गुप्त काल में
(d) गुप्तोत्तर काल में      
उत्तर-(c) व्याख्या-त्रिमूर्ति की अवधारणा का उदय गुप्त काल में हुआ था। त्रिमूर्ति पूजा के अन्तर्गत इस समय ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश की पूजा प्रारम्भ हुई।
582. यूनानी यात्री ‘हेरोडोटस’ भारत आया था ? 

(a) पाँचवीं सदी ई.पू.
(b) दूसरी सदी ई.पू.
(c) छठी सदी ई.पू.
(d) प्रथम सदी ई.पू.
 
उत्तर- (a) व्याख्या – यूनानी यात्री ‘हेरोडोटस’ पाँचवीं सदी ई.पू. में भारत आया था। ‘इतिहास का पिता’ कहलाने वाले हेरोडोटस ने अपने ग्रन्थ ‘हिस्टोरिका’ में पाँचवीं शताब्दी ई.पू. के भारत-फारस सम्बन्धों का वर्णन अनुश्रुतियों के आधार पर किया है।
583. निम्न में किसने एहोल अभिलेख की रचना की ?  

(a) विष्णुगुप्त
(b) हरिषेण
(c) रविकीर्ति
(d) बाण  
उत्तर-(c) व्याख्या-एहोल अभिलेख की रचना रविकीर्ति ने की थी। इसमें चालुक्य नरेश पुलकेशिन द्वितीय का उल्लेख है।  
584. निम्न में किस शासक ने गुप्त-मुद्रा व्यवस्था की शुरूआत की ?  

(a) श्रीगुप्त
(b) चन्द्रगुप्त I
(c) समुद्रगुप्त
(d) चन्द्रगुप्त II  
उत्तर-(b) व्याख्या – चन्द्रगुप्त I ने सर्वप्रथम गुप्त-मुद्रा व्यवस्था की शुरूआत की थी। चन्द्रगुप्त ने सोने के सिक्के चलाए और अपने सिक्के पर उसने कुमारदेवी का नाम भी लिखवाया।
585. प्रसिद्ध व्यापारिक मार्ग उत्तरापथ निम्न में किन स्थानों को जोड़ता था ?  

(a) उज्जैन और मथुरा
(b) पेशावर और मथुरा
(c) मथुरा और तक्षशिला
(d) पेशावर और तक्षशिला
उत्तर-(c) व्याख्या – प्रसिद्ध व्यापारिक मार्ग उत्तरापथ मथुरा एवं तक्षशिला स्थानों को जोड़ता था।
586. निम्न में कौन एक बन्दरगाह भारत के पश्चिमी तट पर अवस्थित नहीं था ?

(a) मोटूपल्ली
(b) मुजिरिस
(c) सुर्पारक
(d) कल्याण    
उत्तर- (a) व्याख्या—मुजिरिस, सुपरिक एवं कल्याण भारत के पश्चिमी तट पर अवस्थित बन्दरगाह थे।  
587. गुप्त-पूर्व काल में निम्न में कौन ऊनी वस्त्र उत्पादन का एक प्रमुख केन्द्र था ?

(a) वाराणसी
(b) उज्जैन
(c) मथुरा
(d) गन्धार  
उत्तर-(d) व्याख्या- गन्धार (अब अफागनिस्तान में) गुप्त-पूर्व काल में ऊनी वस्त्र उत्पादन का प्रमुख केन्द्र था।  
588. निम्न में कौन एक अभिलेख लौह-स्तम्भ पर पाया गया है ?  

(a) प्रयाग प्रशस्ति
(b) मेहरौली प्रशस्ति
(c) ऐरण प्रशस्ति
(d) जूनागढ़ प्रशस्ति  
उत्तर-(b)  व्याख्या मेहरौली प्रशस्ति अभिलेख लौह स्तम्भ पर पाया गया है।
590. प्रथम गुप्त शासक के बारे में निम्न में कौन जानकारी देता है ?

(a) डेनसांग
(b) फाह्यान
(c) इत्सिंग
(d) वांग-हुसैन  
उत्तर-(c) व्याख्या- श्रीगुप्त गुप्तवंश का संस्थापक था जिसने 240 ई. से 280 ई. तक शासन किया। श्रीगुप्त ने ‘महाराज’ की उपाधि धारण की थी। ऐसा प्रतीत होता है कि श्रीगुप्त स्वतन्त्र शासक न होकर किसी के अधीन शासक था क्योंकि उस समय ‘महाराज’ की उपाधि सामन्त को प्रदान की जाती थी। इत्सिंग इसके बारे में जानकारी देता है। इस चीनी यात्री ने नालन्दा तथा विक्रमशिला विश्वविद्यालय तथा अपने समय की भारत की स्थिति का वर्णन किया है।  
591. गुप्तोत्तर काल में कारा-सासन था ?

(a) एक प्रकार का भूमि- चार्टर
(b) किसानों से अधिग्रहित एक अतिरिक्त कर
(c) ग्रामीणों द्वारा दी जाने वाली एक विशेष सेवा
(d) राजा को सैनिक सेवा प्रदान करने से सम्बन्धित राजाज्ञा    
     
उत्तर- (a) व्याख्या-गुप्तोत्तर काल में कारा-सासन एक प्रकार का भूमि-चार्टर था।  
592. निम्न में किसने बारबरा गुफा अभिलेख में अपने पिता को सामन्त-चूड़ामणि के नाम से उद्धृत किया है ?

(a) प्रवरसेन ||
(b) भानगा
(c) प्रभाकरवर्द्धन
(d) अनन्तवर्मन  
उत्तर- (d) व्याख्या – अनन्तवर्मने ने अपने बारबरा गुफा अभिलेख में अपने पिता को सामन्त चूड़ामणि के नाम से उद्धृत किया है।
593. प्रसिद्ध बौद्ध लेखक हरिभद्र निम्न में किस शासक के दरबार में था ?

(a) देवपाल
(b) धर्मपाल
(c) गोपाल  
(d) महिपाल
उत्तर-(b) व्याख्या- प्रसिद्ध बौद्ध लेखक हरिभद्र पाल शासक धर्मपाल के दरबार में या धर्मपाल एक उत्साही बौद्ध था। उसके लेखों में उसे ‘परम सौगात’ कहा गया है। उसने विक्रमशिला तथा सोमपुरी (पहाड़पुर) में प्रसिद्ध विहारों की स्थापना की। तारानाथ के अनुसार उसने 50 धार्मिक विद्यालयों की स्थापना करवायी थी। किन्तु राजा के रूप में उसमें मार्थिक असहिष्णुता एवं कट्टरता नहीं थी।
594. इनमें से कौन-सा सुल्तान ‘अशोक स्तम्भ’ को दिल्ली लाया था ?  

(a) ग्यासुद्दीन तुगलक
(b) फिरोज तुगलक
(c) अलाउद्दीन खिलजी
(d) मोहम्मद तुगलक  
उत्तर-(b) व्याख्या- फिरोज तुगलक ‘अशोक स्तम्भ’ को मेरठ से दिल्ली लाया था। फिरोजशाह तुगलक, मुहम्मद तुगलक का चचेरा भाई था। इसकी माँ ‘बीबी जैला’ राजपूत सरदार रणमल की पुत्री थी। फिरोज तुगलक कट्टर सुन्नी समर्थक मुसलमान था। इसने हिन्दुओं को ‘जिम्मी’ कहा और हिन्दू ब्राह्मणों पर जजिया कर लगाया। इसने पुरी (उड़ीसा) के जगन्नाथ मन्दिर को ध्वस्त किया। इसने 1361 ई. में नगरकोट पर आक्रमण कर वहां के शासक को परास्त कर प्रसिद्ध ज्वालामुखी के मन्दिर को पूर्णतः ध्वस्त कर दिया। इसने नगर एवं सार्वजनिक निर्माण कार्यों के अन्तर्गत लगभग 300 नए नगरों की स्थापना की। इनमें से हिसार, फिरोजाबाद, फतेहाबाद, जौनपुर, फिरोजपुर आदि प्रमुख थे। इसके शासनकाल में खिजाबाद एवं मेरठ से अशोक के दो स्तम्भ लेखों को लाकर दिल्ली में स्थापित किया।
596. निम्न में कौन-सा शरिया द्वारा स्वीकृत नहीं था ?  

(a) कृषिकर
(b) गैर-मुस्लिम से लिया जाने वाला कर
(c) व्यवसाय कर
(d) विवाह कर  
उत्तर- (d) व्याख्या- विवाह कर शरिया द्वारा स्वीकृत नहीं था। शरीयत द्वारा समर्थित पाँच प्रकार के प्रमुख कर थे, जो इस प्रकार हैं-
i. उम्र-यह मुसलमान भूमिधरों की उस भूमि पर लगाया जाता था जिसकी सिंचाई प्राकृतिक साधनों से होती थी। यह उपज के 1/10 की दर से वसूल किया जाता था।  

ii. खिराज—यह गैर मुसलमानों की भूमि पर लगाया जाता था। इस्लामी कानून के अनुसार इसकी दर सामान्य रूप से 1/3 होती थी।

iii. खम्स-लूट के माल से राज्य को प्राप्त होने वाली आमदनी को खम्स कहा जाता था। सम्पूर्ण लूट की सम्पत्ति का 1/6 भाग राज्यकोष में जमा कर दिया जाता था तथा 4/5 भाग सैनिकों में बांट दिया जाता था।

iv. जकात—यह एक धार्मिक कर था जो सिर्फ मुसलमानों पर एक निश्चित मूल्य से अधिक की सम्पत्ति पर लगाया जाता था। इसकी दर 2-% थी। 2सभी सम्प्रदायों विशेष रूप से ब्राह्मणों का आदर करने वाला कहा गया है। उसने भगवान (मन्ननारायण के मन्दिर के निर्वाह के लिए चार ग्राम दान में दिए थे। भागलपुर लेख से पता चलता है कि वह एक कुशल तथा न्यायप्रिय शासक था जिसने अपनी प्रजा पर उचित कर लगाए थे। वह शास्त्रों का ज्ञाता था तथा सभी जाति के लोगों का सम्मान करता था।

v. जजिया यह कर सिर्फ गैर मुसलमानों से लिया जाता था। जिसके बदले में उन्हें अनिवार्य सैनिक सेवा से मुक्ति प्रदान कर दी जाती थी। स्त्रियाँ, बच्चे, भिखारी तथा अपंग इस कर से मुक्त थे।  
597. दीवान-ए-कोही देखभाल करता था ?

(a) राजस्व संग्रहण
(b) कृषि ऋण
(c) सार्वजनिक कल्याण
(d) राजकीय भूमि  
उत्तर- (d)  व्याख्या-दीवान-ए-कोही राजकीय भूमि की देखभाल करता था। मुहम्मद बिन तुगलक ने दीवान-ए-कोही अर्थात् कृषि विभाग की स्थापना की थी।
598. अरघट्ट क्या था ?    

(a) किलों को ध्वस्त करने में प्रयुक्त एक मशीन
(b) सिंचाई में प्रयुक्त नहर
(c) पानी को ऊपर उठाने का एक उपकरण
(d) एक प्रकार का वस्त्र  
उत्तर-(c) व्याख्या- अरघट्ट पानी को ऊपर उठाने का एक उपकरण था।  
599. निम्न में किसकी मृत्यु चौगान खेलने के दौरान हुई थी ?  

(a) इल्तुतमिश
(b) अलाउद्दीन खिलजी
(c) मुहम्मद बिन तुगलक
(d) कुतुबुद्दीन ऐबक  
उत्तर- (d)व्याख्या-कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु चौगान खेलने के दौरान हुई थी। 24 जून, 1206 में लाहौर में कुतुबुद्दीन ऐबक का सुल्तान के रूप में सिंहासनारोहण हुआ था। उसने दिल्ली में ‘कुव्वत-उल-इस्लाम’ तथा (अजमेर) में ‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा’ नामक मस्जिद का निर्माण कराया जिसे इल्तुतमिश ने पूरा कराया था। योग्य सेनानायक होने के अतिरिक्त ऐबक साहित्य में भी अनुराग रखता था। हसन निजामी तथा (फाबेमूदीर) नामक विद्वान उसके दरबार में आश्रय पाते थे। मुसलमान लेखकों ने उसकी दानशीलता तथा उदारता के कारण उसे ‘लाख’ कहा है। नवम्बर, 1210 ई. में चौगान खेलते समय घोड़े से गिरने के कारण उसकी मृत्यु हो गई और उसे लाहौर में दफना दिया गया।
600. ‘भक्ति आन्दोलन’ का प्रादुर्भाव हुआ ?  

(a) उत्तर-भारत से
(b) दक्षिण-भारत से
(c) पूर्वी-भारत से
(d) पश्चिमी भारत से  
व्याख्या-भक्ति आन्दोलन का प्रादुर्भाव दक्षिण भारत से हुआ थीं। सर्वप्रथम मध्यकाल में भक्ति आन्दोलन की शुरूआत दक्षिण के आलवार भक्तों द्वारा की गई। दक्षिण भारत से उत्तर भारत में बारहवीं शताब्दी के प्रारम्भ में रामानन्द द्वारा यह आन्दोलन लाया गया। इस आन्दोलन का महत्त्वपूर्ण उद्देश्य हिन्दू धर्म एवं समाज में सुधार तथा इस्लाम एवं हिन्दू धर्म में समन्वय स्थापित करना था। अपने उद्देश्यों में यह आन्दोलन काफी सफल रहा।  
History MCQ/GK Free Practice Set

History MCQ Free set discussion watch on You Tube

History MCQ Free Set :-इतिहास के 25 प्रश्न के श्रृंखला की शुरुआत की गई है। यह UPSC/UPPSC/BPSC/SSC CGL/NTA NET HISTORY/RAILWAY/TEACHING EXAMS इत्यादि के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह किया गया है। यह श्रंखला का लक्ष्य 1000 प्रश्नों का है। अतः सब्सक्राइव कर ले एवम् इसका लाभ उठाए।इससे आप अपने तैयारी की जांच कर सकते है यह सीरीज आपको कैसा लगा। आप हम कमेंट करें और सब्सक्राइब करें। धन्यवाद

Leave a Comment