History MCQ / G.K. Free Practice Set -35 # इतिहास अभ्यास प्रश्न सेट-35

History MCQइतिहास के 25 प्रश्न के श्रृंखला की शुरुआत की गई है। यह UPSC/UPPSC/BPSC/SSC CGL/NTA NET HISTORY/RAILWAY इत्यादि के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह किया गया है। यह श्रंखला का लक्ष्य 1000 प्रश्नों का है। अतः सब्सक्राइव कर ले एवम् इसका लाभ उठाए।इससे आप अपने तैयारी की जांच कर सकते हैं। साथ ही यह सभी परीक्षाओं के लिए तैयार किया गया है।इसके pdf को आप हमारे वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं

History Practice set
www.examhindiofficial.com

History MCQ Channel other social media link

You Tube Video Link:https://youtu.be/UFxf9kL1rtw

History MCQ/GK Free Practice Set -35 (851-875)

851. कैम्ब्रिज पैम्फलेट का सही शीर्षक था-  

(a) पाकिस्तान के लिए करो या मरो
(b) पाकिस्तान से कम कुछ भी स्वीकार्य नहीं
(c) नाउ और नेवर – आर वी बोर्न टू लिव और पेरिश फॉर एवर
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
 
उत्तर-(c) व्याख्या-कैम्ब्रिज पैम्फलेट का सही शीर्षक ‘नाउ और नेवर-आर वी बोर्न टू लिव ऑर पेरिश फॉर एवर’ था।  
852. भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान ‘जातीय सरकार’ का गठन कहाँ हुआ था ?

(a) बलिया
(b) नागपुर
(c) सतारा
(d) तामलुक
उत्तर- (d) व्याख्या- भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान जातीय सरकार का गठन तामलुक में हुआ था। बंगाल के मिदनापुर जिले के तामलुक नामक स्थान पर 17 दिसम्बर, 1942 को तामलुक जातीय सरकार की स्थापना की गई। यहाँ की सरकार ने एक सशस्त्र विद्युत वाहिनी का गठन किया। यहाँ की समानान्तर सरकार 1 सितम्बर, 1944 तक चली। भारत छोड़ो आन्दोलन के समय देश के कई इलाकों में ब्रिटिश शासन समाप्त हो गया और समानान्तर सरकारें स्थापित की गई। बलिया में गाँधीवादी ‘चित्तू पाण्डे’ के नेतृत्व में पहली समानान्तर सरकार स्थापित की गई। सतारा (महाराष्ट्र) में इस समय की सर्वाधिक दीर्घजीवी समानान्तर सरकार की स्थापना हुई। जिसके नेताओं में वाई. पी. चव्हाण, नाना पाटिल प्रमुख नेता थे, यहाँ की सरकार 1945 ई. तक चली।
853. सुभाषचन्द्र बोस की आत्मकथा का शीर्षक है-  

(a) ऑटोबायोग्राफी ऑफ ऐन अननोन इण्डियन
(b) ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए रेवोल्यूशनरी
(c) ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन इण्डियन पिलग्रिम
(d) ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन इण्डियन सोल्जर
 
उत्तर-(c) व्याख्या- सुभाषचन्द्र बोस की आत्मकथा का शीर्षक ‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन इण्डियन पिलग्रिम’ है। सुभाषचन्द्र बोस महान् भारतीय स्वाधीनता सेनानी थे। सुभाष का जन्म 23 जनवरी, 1897 को कलकत्ता में हुआ था। वे 1920 ई. में आई.सी.एस. में चयनित हो गए थे, किन्तु एक वर्ष बाद ही उन्होंने अपने पद से त्याग-पत्र दे दिया तथा असहयोग आन्दोलन में कूद पड़े, किन्तु गाँधीजी के द्वारा अचानक असहयोग आन्दोलन के स्थगन से उन्हें भारी निराशा हुई तथा वे सी.आर.दास की स्वराज पार्टी से जुड़ गए। उन पर वामपंथी विचारधारा का भी काफी प्रभाव था। वे इण्डिपेन्डेंस लीग से जुड़ गए तथा भारत की पूर्ण स्वाधीनता की माँग की। वे 1938 ई. में कांग्रेस के हरिपुरा अधिवेशन के अध्यक्ष चुने गए। 1939 ई. में उन्होंने ‘फॉरवर्ड ब्लॉक’ की स्थापना की। 1943 ई. में वे जापान गए तथा वहाँ से सिंगापुर पहुँच गए। वे वहाँ भारतीय स्वतन्त्रता संघ के अध्यक्ष बने तथा आजाद हिन्द फौज के सेनापति भी रहे। 8 अगस्त, 1945 ई. को सुभाष जब विमान से टोकियो जा रहे थे तो विमान दुर्घटना में उनका निधन हो गया। स्त्रोत- आधुनिक भारत का इतिहास- यशपाल एवं ग्रोवर
854. मुस्लिम लीग द्वारा ‘सीधी कार्यवाही दिवस’ किस तिथि को मनाया गया ?  

(a) 15 अगस्त, 1946
(b) 16 अगस्त, 1946
(c) 17 अगस्त, 1946
(d) 18 अगस्त, 1946
 
उत्तर-(b)व्याख्या- मुस्लिम लीग द्वारा ‘सीधी कार्यवाही दिवस’ 16 अगस्त, 1946 को मनाया गया। इस दिन पूरे देश में भयानक दंगा हुआ। यह सांप्रदायिक उन्माद शीघ्र ही उत्तर भारत के अन्य भागों पूर्वी बंगाल एवं बिहार में फैल गया। दंगा का मुख्य केन्द्र नोआखाली था, जहाँ लगभग 6000 लोग मारे गए और 20000 लोग घायल हुए।
 
855. अशोक ने अपने किस शासकीय वर्ष में लुम्बिनी की यात्रा की ?  

(a) 9वें वर्ष में
(b) 12वें वर्ष में
(c) 20वें वर्ष में
(d) 26वें वर्ष में
 
उत्तर-(c) • व्याख्या- अशोक ने रुम्मिनदेई की यात्रा अपने शासन के 20 वें वर्ष में की थी। वह अपने शासन के 20वें वर्ष में बोधगया की यात्रा के लिए गया था। उसने अपने शासन के 12वें वर्ष में कनकमुनि के स्तूप (निगालीसागर) की यात्रा की थी तथा स्तूप का विस्तार करवाया था। स्त्रोत- प्राचीन भारत का इतिहास एवं संस्कृति—के०सी० श्रीवास्तव
 
856. किसने कहा था कि, “मैं मातृभूमि के विभाजन की पाकिस्तान की योजना का कट्टर विरोध करता हूँ। हमारी दैवी मातृभूमि को विभक्त नहीं किया जाएगा।”  

(a) महात्मा गाँधी
(b) मौलाना आजाद
(c) जे.बी. कृपलानी
(d) सुभाषचन्द्र बोस
 
उत्तर- (d) व्याख्या- “मैं मातृभूमि के विभाजन की पाकिस्तान की योजना का कट्टर विरोध करता हूँ। हमारी दैवी मातृभूमि को विभक्त नहीं जायेगा।” यह कथन सुभाषचन्द्र बोस जी ने कहा था। स्त्रोत- आधुनिक भारत का इतिहास-यशपाल एवं ग्रोवर
 
857. निम्न घटनाओं को उनके कालक्रमानुसार में व्यवस्थित कीजिए-  

1. मुस्लिम मुक्ति दिवस
2. रॉयल इण्डियन नेवी में विद्रोह
3. कांग्रेस मन्त्रिमण्डल का त्याग-पत्र
4. वैयक्तिक सत्याग्रह
कूट :
(a) 3, 1, 4, 2
(b) 1, 2, 3, 4
(c) 4, 3, 2, 1
(d) 1,3, 2, 4
       
उत्तर- (a) व्याख्या-निम्न घटनाओं का सही कालक्रमानुसार इस प्रकार है- 1. कांग्रेस मन्त्रिमण्डलों का त्याग-पत्र 29-30 Oct 1939 2. मुस्लिम मुक्ति दिवस 22 dec 1939 3. वैयक्तिक सत्याग्रह 17 oct 1940 4. रॉयल इण्डियन नेवी में विद्रोह 18 feb 1946 स्त्रोत- आधुनिक भारत का इतिहास-यशपाल एवं ग्रोवर  
858. भारत में प्रथम पुरा प्रस्तर युगीन औजार की खोज का, जिससे ‘देश में प्रागैतिहासिक अध्ययन का रास्ता खुला, श्रेय किसे जाता है ?  

(a) बर्किट
(b) डी० टेरा पीटर्सन
(c) आर०बी० कूट
(d) एच० डी० सांकलिया  
उत्तर-(c)व्याख्या- भारत में पाषाणकालीन सभ्यता का अनुसन्धान सर्वप्रथम (1863 ई0 में प्रारम्भ हुआ जबकि भारतीय भूतत्त्व सर्वेक्षण विभाग के विद्वान् रॉबर्ट ब्रूस कूट ने मद्रास के पास स्थित पल्लवरम नामक स्थान से पूर्व पाषाण काल का एक पाषाणोपकरण प्राप्त किया। तत्पश्चात् विलियम किंग ब्राउन, कॉकबर्न, सी० एल० कार्लाइल आदि विद्वानों ने भी पूर्ण पाषाणकालीन उपकरण प्राप्त किए। 1935 ई० में डी० टेरा पीटर्सन ने पोतवार के पठारी भाग का व्यापक सर्वेक्षण किया। स्त्रोत- प्राचीन भारत का इतिहास एवं संस्कृति के०सी० श्रीवास्तव
859. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पुरापाषाण काल, मध्य पाषाण काल और नवपाषाण काल के अवशेष एक क्रम में पाए गए हैं ?  
(a) कश्मीर घाटी
(b) कृष्णा घाटी
(c) बेलन घाटी
(d) गोदावरी घाटी
 
उत्तर-(c) व्याख्या-बेलन घाटी से पुरापाषाण काल, मध्य पाषाण काल और नवपाषाण काल के अवशेष एक क्रम में पाए गए हैं।
 
860. . निम्नलिखित में से किस स्थान पर नवपाषाण स्तर पर गेहूं एवं जौ की खेती के सर्वप्रथम प्रमाण मिलते हैं ?

(a) रंगपुर
(b) लोथल
(c) मेहरगढ़
(d) कोलडिहवा  
उत्तर-(c) व्याख्या – मेहरगढ़ से गेहूँ तथा जौ की खेती के साक्ष्य मिलते हैं। कोलडिहवा से चावल की खेती के साक्ष्य प्राप्त होते हैं। मेहरगढ़ से ही सिन्धु सभ्यता का विकास हुआ था, ऐसा माना जाता है। स्त्रोत- प्राचीन भारत का इतिहास एवं संस्कृति — के०सी० श्रीवास्तव
 
861. इनामगाँव भारत के किस राज्य में स्थित है ?  

(a) मध्य प्रदेश
(b) आन्ध्र प्रदेश
(c) महाराष्ट्र
(d) गुजरात
 
उत्तर-(c) व्याख्या- इनामगाँव महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। यह मालवा एवं जोरवे संस्कृति का एक स्थल है। यहाँ से जोरवे संस्कृति के मृदभाण्ड प्राप्त हुए हैं। यह पुणे में स्थित है तथा गोड, (भीमा की सहायक) नदी के तट पर स्थित है। स्रोत- प्राचीन भारत- एन०सी०ई०आर०टी०
 
862. सैन्धव मुद्राओं का सर्वाधिक प्रचलित अभिप्राय निम्नलिखित में से कौन है ?

(a) गज
(b) वृषभ
(c) गैंडा
(d) एक श्रृंग पशु
 
उत्तर- (d) व्याख्या-सैन्धव मुद्राओं का सर्वाधिक प्रचलित अभिप्राय एक श्रृंगी कुकुदहीन बैल था। सैन्धव पर इस बैल का एक ही सींग दिखाई देता है।  
863. हड़प्पा संस्कृति के निम्नलिखित में से कौन-से स्थल हरियाणा में स्थित हैं ?

1. बनावली          
2. कालीबंगा
3. राखीगढ़ी         
4. रोपड़

निम्नलिखित कूट से अपना उत्तर निर्दिष्ट कीजिए—

(a) 1 एवं 2 (b) 2 एवं 3 (c) 1 एवं 3 (d) 3 एवं 4
उत्तर-(c) व्याख्या- बनावली तथा राखीगढ़ी हरियाणा में स्थित हैं जबकि कालीबंगा राजस्थान में तथा रोपड़ पंजाब में स्थित है। बनावली हिसार जिले में स्थित है। यहाँ से टेराकोटा का हल प्राप्त हुआ है। कालीबंगा से हलरेखा, अलंकृत ईंट, अग्निकुण्ड तथा भूकम्प के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। रोपड़ से एक ऐसा कब्रिस्तान मिला है जिसमें मनुष्य के साथ एक पालतू कुत्ता भी दफनाया गया है। स्त्रोत-प्राचीन भारत का इतिहास एवं संस्कृति—के०सी० श्रीवास्तव  
864. “ऋग्वैदिक आर्य और हड़प्पा संस्कृति के लोग एक ही थे।” इस सिद्धान्त का प्रतिपादक कौन है ?  

(a) आर०एस० शर्मा
(b) रोमिला थापर
(c) बी०बी०लाल
(d) एच०डी०सांकलिया
 
उत्तर- (a) स्त्रोत-प्राचीन भारत-एन०सी०ई०आर०टी०  
865. लोथल का गोदीवाड़ा अच्छी तरह जुड़ा हुआ था ?  

(a) भीमा नदी से
(b) भोगवा नदी से
(c) नर्मदा नदी से
(d) ताप्ती नदी से
 
उत्तर-(b) व्याख्या लोयल का गोदीवाड़ा भोगवा नदी से जुड़ा हुआ था गोदीवाड़ा पकी ईंटों का बना हुआ था। इसका आकार 214 x 30 मीटर है। इसकी उत्तरी दीवार में 12 मीटर चौड़ा प्रवेशद्वार जिससे होकर जहाज आते-जाते थे। यह नहर द्वारा भोगवा नदी जुड़ा हुआ था तथा इसी से गोदी में पानी भी आता था। दक्षिणी दीवा में एक मीटर चौड़ी एक नाली बनाई गई थी जिससे अतिरिक्त पान बाहर निकल जाता था।  
866. निम्नलिखित में से किस प्रारम्भिक हड़प्पाई स्थल से दुर्गीकरण के साक्ष्य मिलते हैं ?  

(a) कोटदीजी
(b) कालीबंगन
(c) रोपड़
(d) कोटदीजी एवं रोपड़ दोनों  
   
उत्तर – (b) व्याख्या – कालीबंगा में निचला नगर भी दुर्गीकृत था। यहाँ से हलरेखा, अग्निकुण्ड, अलंकृत ईंटों आदि के साक्ष्य मिलते है कालीबंगन का अर्थ है काले रंग की चूड़ियाँ। यह राजस्थान में घग्घर नदी के बाएं तट पर स्थित है। यहाँ 1961 ई० में बी०बी० लाल तथा बी० के० थापर के नेतृत्व में खुदाई की गई थी। स्त्रोत- प्राचीन भारत का इतिहास एवं संस्कृति- के०सी० श्रीवास्तव  
867. ऋग्वेद में निम्नलिखित पशुओं में से किनका उल्लेख हुआ है ?

1. गाय 2. अश्व 3. बकरी 4. भैंस

निम्नांकित कूट से अपना उत्तर निर्दिष्ट कीजिए—

(a) 1 एवं 4
(b) 1, 2 एवं 3
(c) 1 एवं 2
(d) 1.2.3 एवं 4  
उत्तर- (d) व्याख्या- ऋग्वेद में अश्व का उल्लेख 215 बार और गऊ (गाय) का उल्लेख 176 बार हुआ है। ऋग्वेद में बाघ तथा कुत्ते की कोई चर्चा नहीं है। भैंस, बकरी तथा हाथी की चर्चा मिलती है। स्रोत- प्राचीन भारत का इतिहास एवं संस्कृति—के०सी० श्रीवास्तव  
868.  ऋग्वेद में किसी मण्डल का प्रथम सूक्त प्रायः किस देवता के लिए है ?

(a) अग्नि
(b) इन्द्र
(c) मित्र
(d) कोई भी देवता
 
उत्तर- (a) व्याख्या ऋग्वेद में किसी मण्डल का प्रथम सूक्त प्रायः अग्नि से शुरू होता है। पृथ्वी के देवताओं में अग्नि का महत्त्व सबसे अधिक था कई स्थानों में उसे द्यौस तथा पृथ्वी का पुत्र कहा गया है। वह चर-अचर का जाता है, इसलिए उसे ‘वेद’ कहा गया।
 
869. ‘बृहदारण्यक उपनिषद् में अजातशत्रु को कहाँ का राजा कहा गया है ?  

(a) काशी                   
(b) कौशल
(c) अंग                    
(d) मगध
 
उत्तर- (a) व्याख्या- ‘बृहदारण्यक उपनिषद् में अजातशत्रु को ‘काशी का राजा’ कहा गया है। प्रवाहन जाबालि पांचाल के शासक थे। उन्होंने श्वेतकेतु तथा आरुणि को शिक्षा दी थी। जनक विदेह के शासक थे। इन क्षत्रिय शासकों ने ब्राह्मणों को भी शिक्षा दी थी।  
870. उपनिषद् युग का राजा अश्वपति कहाँ का शासक था ?  

(a) कैकेय
(b) भास्कर
(c) पांचाल
(d) शूरसेन
 
उत्तर- (a)  व्याख्या-उपनिषद् युग में अश्वपति कैकेय का शासक था। कैकेय गान्धार तथा व्यास नदी के बीच स्थित था। कैकेय के राजा अश्वपति) कैकेय ने दावा किया कि मेरे राज्य में न चोर है, न मधवा (मदिरा पीने वाला), न क्रियाहीन है, न व्यभिचारी और न अविद्वान है (‘छान्दोग्य’ उपनिषद्) ।    
871. श्वेताम्बर परम्परा के अनुसार निम्नलिखित तीर्थंकरों में कौन महिला तीर्थंकर थी ?  

(a) सुमतिनाथ
(b) शान्तिनाथ
(c) मल्लिनाथ
(d) अरिष्टनेमि
 
उत्तर-(c)व्याख्या- श्वेताम्बर परम्परा के अनुसार 19 वें तीर्थंकर मल्लिनाथ को महिला तीर्थंकर माना जाता है जबकि दिगम्बर परम्परा के अनुसार मल्लिनाथ को पुरुष माना गया है। स्त्रोत- इग्नू नोट्स  
872. बौद्ध धर्म में चार आर्य सत्यों में से कौन एक ‘प्रतीत्य समुत्पाद’ सिद्धान्त की व्याख्या करता है ?  

(a) प्रथम के
(b) द्वितीय
(c) तृतीय
(d) चतुर्थ
 
उत्तर-(b) व्याख्या— प्रतीत्यसमुत्पाद का अर्थ है “संसार की सभी वस्तुएँ किसी-न-किसी कारण से उत्पन्न हुई हैं और इस प्रकार वे इस पर निर्भर हैं।”
873. बौद्ध दर्शन में कल्याण मित्र क्या है ?  

(a) प्रबन्धन
(b) धर्मचक्र
(c) अष्टांगिक मार्ग
(d) त्रिरत्न
 
उत्तर-(c)  व्याख्या- बौद्ध दर्शन में कल्याण मित्र अष्टांगिक मार्ग को कहा गया है। बौद्ध ग्रन्थों में कल्याण मित्र का प्रयोग कई अर्थों में हुआ है परन्तु सर्वाधिक रूप से इसका उपयोग धार्मिक मित्र (Spiritual friend) के लिए हुआ है। स्रोत- इग्नू नोट्स
 
874. बुद्ध ने अपना अन्तिम उपदेश निम्नलिखित में से किस शिष्य को दिया ?

(a) आनन्द
(b) सारिपुत्र
(c) सुभद्र
(d) उपालि
 
उत्तर-(c) व्याख्या-बुद्ध ने अपना अन्तिम उपदेश सुभद्र को दिया। अन्तिम समय में बुद्ध ने सुभद्र की शंकाओं का समाधान किया। आनन्द ने सुभद्र को बुद्ध से उनके अन्तिम समय में मिलने से रोकने का प्रयत्न किया था परन्तु सुभद्र ने कहा कि उसके मन में व्याप्त शंकाओं को दूर करना आवश्यक है। स्त्रोत- सी०यू० की (भाग-II) – एलीब्रॉन क्लासिक्स (अंग्रेजी अनुवाद)  
875. निम्नलिखित में से किसका (समुद्र से समुद्र तक) बंगाल की खाड़ी से अरब सागर तक विस्तृत प्रथम साम्राज्य था ?  

(a) नन्द
(b) मौर्य
(c) सातवाहन
(d) गुप्त
   
उत्तर-(b) व्याख्या- मौर्य साम्राज्य बंगाल की खाड़ी से अरब सागर तक विस्तृत था। तारानाथ के अनुसार “बिन्दुसार ने छः नगरों तथा उनके राजाओं को नष्ट कर पूर्वी और पश्चिमी समुद्रों के बीच के सम्पूर्ण भाग पर अधिकार कर लिया।”    

History MCQ Free set discussion watch on You Tube

History MCQ Free Set :-यह इतिहास के 25 प्रश्न के श्रृंखला है। यह UPSC/UPPSC/BPSC/SSC CGL/NTA NET HISTORY/RAILWAY/TEACHING EXAMS इत्यादि के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह किया गया है। यह श्रंखला का लक्ष्य 1000 प्रश्नों का है। इससे आप अपने तैयारी की जांच कर सकते है । यह सीरीज आपको कैसा लगा। आप हम कमेंट और सब्सक्राइब करें। धन्यवाद 

Leave a Comment