History MCQ / G.K. Free Practice Set -37 इतिहास अभ्यास प्रश्न सेट-37

History MCQ

इतिहास के 25 प्रश्न के श्रृंखला की शुरुआत की गई है। यह PSC/UPPSC/BPSC/SSC CGL/NTA NET HISTORY/RAILWAY इत्यादि के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह किया गया है। यह श्रंखला का लक्ष्य 1000 प्रश्नों का है। अतः सब्सक्राइव कर ले एवम् इसका लाभ उठाए।इससे आप अपने तैयारी की जांच कर सकते हैं। साथ ही यह सभी परीक्षाओं के लिए तैयार किया गया है।इसके pdf को आप हमारे वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं

History Practice set
www.examhindiofficial.com

History MCQ Channel other social media link

You Tube Video Link:https://youtu.be/UFxf9kL1rtw

History MCQ/GK Free Practice Set -37 (901-925)

History MCQ Free set discussion watch on You Tube

901. तैमूर दिल्ली की वास्तुकला से इतना प्रभावित हुआ था कि वह अपने साथ भारत से शिल्पकारों, राज-मिस्त्रियों और निपुण कारीगरों को लेता गया, ताकि वह उनसे उन्हीं प्रकार की इमारतें बनवाए, अपनी राजधानी

(a) ताशकन्द में
(b) बुखारा में
(c) समरकन्द में
(d) अजरबैजान में  
उत्तर-(c) व्याख्या- तैमूर अपने को चंगेज का वंशज कहता था। उसका आक्रमण नासिरुद्दीन महमूद के समय 1398 ई० में उसकी राजधानी समरकन्द थी। तैमूर के आक्रमण ने पुन: भारत के हुआ था। शासकों की दुर्बलता को उजागर किया। इसके परिणामस्वरूप सोना-चांदी, जवाहरात आदि के रूप में एक बड़ी राशि भारत बाहर चली गई। तैमूर बड़ी संख्या में कारीगरों, राज-मिस्त्रियों, पत्थर काटने वालों तथा बढ़इयों आदि को भी अपने साथ लेता गया। से से कुछ ने उसकी राजधानी समरकन्द में अनेक सुन्दर भवनों का निर्माण किया।
902. निम्नलिखित युग्मों में कौन सही सुमेलित है ?

(a) बलबन ——– तुगलकनामा
(b) हसन निजामी—तबकात-ए-नासिरी
(c) बरनी ————–ताजुल मासिर
(d) अलबरूनी——–तारीख-ए-हिन्द  
उत्तर-(d) व्याख्या-अलबरूनी ने अरबी भाषा में ‘किताब-उल-हिन्द’ या ‘तारीख-ए-हिन्द’ की रचना की थी। वह महमूद गजनवी के साथ भारत आया था। ‘ताजुल मासिर’ की रचना हसन निजामी ने की थी। ”तबकाते-नासिरी’ मिनहाज-उस-सिराज की रचना है। बरनी की रचनाएँ तारीख-ए-फिरोजशाही है। अमीर खुसरो की रचना है। इसमें खुसरो शाह पर ग्यासुद्दीन तुगलक की विजय का उल्लेख है।
903. “उत्तर भारत पर तुकों की विजय का एक महत्त्वपूर्ण पहलू नगरीय “क्रान्ति थी।” यह कथन किसका है ?

(a) के०ए० निजामी
(b) एम० हबीब
(c) यूसुफ हुसैन
(d) आर० पी० त्रिपाठी  
उत्तर- (d) एम हबीब के अनुसार, “उत्तर भारत पर तुकों की विजय का एक महत्त्वपूर्ण पहलू नगरीय क्रान्ति थी।” मौ० हबीब ने 1950 के दशक में उत्तरी भारत में 13वीं – 14वीं शताब्दी में हुई क्रान्ति से सम्बन्धित सिद्धान्त प्रतिपादित किया।
 
904. निम्नलिखित इतिहासकारों में से कौन अलाउद्दीन खिलजी के दक्षिण अभियान में उसके साथ था ?  

(a) हसन निजामी
(b) मिनहाज
(c) अमीर खुसरो
(d) जियाउद्दीन  
उत्तर-(c) व्याख्या – अमीर खुसरो अलाउद्दीन के दक्षिण अभियानों में उसके साथ था। अलाउद्दीन के दक्षिण अभियान का वर्णन उसने ‘खजाइन-उल- फुतूह’ में किया है।
905. निजामुद्दीन जुनैदी वजीर था—  

(a) मुइजुद्दीन गोरी का
(b) कुतुबुद्दीन ऐबक का
(c) इल्तुतमिश का
(d) बलबन का  
उत्तर-(c) व्याख्या – निजामुद्दीन जुनैदी इल्तुतमिश का वजीर था। जुनैदी ने रजिया का विरोध किया था।
906. अमीर खुसरो ने अपनी प्रसिद्ध मसनवी ‘आशिका’ किसके शासनकाल में लिखी थी ?

(a) अलाउद्दीन खिलजी
(b) खिज्र खाँ
(c) राय करन
(d) रानी कमला देवी  
उत्तर- (a) व्याख्या – आशिका में गुजरात के राजा करन की पुत्री देवलरानी और अलाउद्दीन के पुत्र खिज्र खाँ के मध्य प्रेम का उल्लेख है। इसकी रचना अमीर खुसरो ने खिज्र खाँ के कहने पर की थी। इसकी रचना अलाउद्दीन के काल में ही की गई थी।  
907. निम्नलिखित में से कौन-सा एक अष्टभुजीय मकबरा है ?  

(a) बलबन का मकबरा
(b) ग्यासुद्दीन तुगलक का मकबरा
(c) फिरोजशाह तुगलक का मकबरा
(d) सिकन्दर लोदी का मकबरा  
उत्तर- (d)  व्याख्या- सिकन्दर लोदी का मकबरा एक अष्टभुजीय मकबरा था। यह एक ऐसी चहारदीवारी के प्रांगण में स्थित है जिसके चारों किनारों पर बहुत लम्बे बुर्ज है। इसमें दोहरे गुम्बद का प्रयोग किया गया है।
908. निम्नलिखित में से विजयनगर के किस शासक ने तुर्की धनुषधारियों को नियुक्त किया था ?  

(a) बुक्का I
(b) हरिहर I
(c) हरिहर II
(d) देवराय I
उत्तर—(d) व्याख्या- देवराय I ने 10 हजार मुस्लिमों की अपनी सेना में नियुक्ति की थी। वह 1406 ई० से 1422 ई० तक शासक रहा था। फिरोजशाह बहमनी से पराजित होने पर उसने अपनी पुत्री का विवाह फिरोजशाह के साथ कर दिया। उसके दरबार में ‘श्री नाथ’ रहते थे। श्री नाथ की कृति हरविलास है। उसके समय विदेशी यात्री निकोलो कोल्टी का भारत आगमन हुआ था। उसने तुंगभद्रा नदी पर हरिद्रा ७५ बाँध बनवाया था।  
909. निम्नलिखित विदेशी यात्रियों में से कृष्णदेव राय के शासनकाल में आने वाले दो पुर्तगालवासी कौन थे ?

1. निकोलो कोन्टी
2. अब्दुर्रज्जाक
3. डोमिंगो पायस 
4.  फरनाओ नुनीज
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का पता करें-

(a) 1 एवं 3 (b) 3 एवं 4 (c) 1 एवं 4 (d) 2 एवं 3
उत्तर (b) व्याख्या- कृष्णदेव राय के शासनकाल में बारबोसा (1516-18 ई०) तथा डोमिंगो पायस  (1520-22) नामक पुर्तगाली यात्री भारत आए थे। अब्दुर्रज्जाक देवराय II के समय 1442-43 ई० में भारत आया था। अच्युत देव के समय नूनिज (1535-37 ई०) भारत आया था। निकोलो कोन्टी इतालवी यात्री था। वह देवराय I के समय (1420-22 ई०) में भारत आया था। कृष्णदेव राय का काल 1509 ई० में 1529 ई० तक था। अत: निकटतम उत्तर डोमिंगो पायस तथा नूनिज हो सकता है।  
910. विजयनगर साम्राज्य में ‘अमरम’ शब्द का अर्थ था-  

(a) ब्राह्मणों को दिया गया अनुदान
(b) सैनिकों को दिया गया अनुदान
(c) विद्वानों तथा कवियों को दिया गया अनुदान
(d) विधवाओं और निर्धनों को दिया गया अनुदान  
उत्तर-(b) व्याख्या- ‘नायकों को वेतन के बदले एवं स्थानीय सेना का खर्च चलाने के लिए विशेष भू-खण्ड दिया जाता था जिसे अमरम कहा जाता था। चूँकि नायक अमरम भूमि का प्रयोग करते थे। अत: उन्हें ‘अमरनायक भी कहा जाता था।  
911. निम्नलिखित सूफी कृत्यों में कौन-सी पुस्तक 11वीं शताब्दी के शुरू में लाहौर में रची गई थी ?  

(a) अवारिफ उल मारिफ
(b) कशफ-उल-महजूब
(c) रिसाला-ए-कुशैरया
(d) किताब उल लुमा  
उत्तर-(b) व्याख्या- ‘कशफ-उल-महजूब’ अबुल हसन अल हुजविरी  जिन्हें दातागंज बख्स के नाम से भी जाना जाता था की रचना है।  
912. निम्नलिखित सूफियों में से किसने भारत को ‘पृथ्वी का स्वर्ग’ कहा है ?

(a) बाबा फरीद
(b) शेख निजामुद्दीन
(c) अमीर खुर्द
(d) अमीर खुसरो  
उत्तर- (d) व्याख्या-अमीर खुसरो ने लिखा है- गर फिरदौस जमीं अस्त उ हमी अस्त, उ हमीं अस्त । अर्थात् धरती पर यदि कहीं स्वर्ग है तो वो यहीं है। बाद में जहाँगीर ने कश्मीर के एक बाग में ये पंक्तियाँ खुदवाई थीं।  
913. किस सूफी सम्प्रदाय ने योग क्रिया को अपनाया था ?  

(a) कादरी
(b) शत्तारी
(c) चिश्तिया
(d) उक्त में से कोई नहीं  
उत्तर-(c) व्याख्या-चिश्तिया सिलसिला ने योग को अपनाया। योगी निजामुद्दीन औलिया को योग में दक्षता के कारण ही सिद्ध मानते थे। चिश्ती सिलसिले ने ‘समां’ (संगीत) को भी अपनाया। चिश्ती सन्त राज्य की भेंट को स्वीकार नहीं करते थे। भारत में इसके संस्थापक ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती थे।
914. ‘गज सिकन्दरी’ तथा ‘गज इलाही’ में अन्तर था ?  

(a) 39:41
(b) 40:43
(c) 42:45
(d) 43:47  
उत्तर- (a) व्याख्या— शेरशाह द्वारा माप की इकाई के ”गज-ए-सिकन्दरी’ का प्रयोग किया गया था। यह 39 अंगुल का होता था। रूप में अकबर ने इलाही गज अपनाया। इलाही गज 41 अंगुल का होता था। स्त्रोत—भारत का वृहत इतिहास (भाग-II) – राय चौधरी, दत्त एवं मजूमदार    
915. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित है ?

(a) बरबक-लेखा
(b) मुशरिफ – गुप्तचर
(c) मुतसरिफ- शाही कारखाना
(d) बरीद- दरबारी शिष्टाचार
उत्तर-(c) व्याख्या- ‘बरबक’ दरबारी शिष्टाचार, ‘मुशरिफ’ लेखाकार, ‘मुतारिफ’ शाही कारखाने से सम्बन्धित तथा ‘बरीद’ गुप्तचर अधिकारी थे।  
916. निम्नलिखित में से किसने ‘हुमायूँनामा’ लिखा है ?  

(a) अबुल फजल
(b) निजामुद्दीन
(c) गुलबदन बेगम
(d) अब्बास खाँ
उत्तर-(c) गुलबदन बेगम ने दो भागों में ‘हुमायूँनामा’ लिखा था  
917.अबुल फजल के अनुसार, औरंगजेब ने अपनी  टोडरमल के राजस्व सुधारों को किसकी सहायता से क्रियान्वित किया था ?  

(a) मुर्शीद कुली खाँ
(b) शाहनवाज खाँ
(c) मलिक अम्बर
(d) असद खाँ   
उत्तर- (a) व्याख्या-शाहजहाँ के काल में औरंगजेब ने अपनी द्वितीय सुवेदारी के समय मुर्शीद कुली खाँ की सहायता से टोडरमल के राजस्व सुधारों को क्रियान्वित किया। मुर्शीद कुलीखाँ को ही टोडरमल’ भी कहा जाता है  
918. मुगल मनसबदारी व्यवस्था के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन एक सही नहीं है ?  

(a) मनसबदारों के तीन वर्ग थे
(b) उन्हें मशरत या सशर्त पद प्रदान की जा सकती थी
(c) सवार पद, जात पद से अधिक हो सकती थी
(d) सभी सैन्य एवं नागरिक अधिकारियों को मनसब या पद किए जाते थे  
उत्तर-(c) व्याख्या – मनसबदारों के तीन वर्ग थे। इनमें 100 से 500 क मनसब प्राप्त करने वाले ‘मनसबदार’, 500 से 2,500 तक मनसब प्राप्त करने वाले ‘उमरा’ तथा 2,500 से ऊपर मनसब प्राप्त करने वाले ‘अमीर-ए-उम्दा’ कहलाते थे। ‘सवार’ पद किसी भी स्थिति में जात पद से अधिक नहीं हो सकता। स्रोत-मध्यकालीन भारत (भाग-II) – हरिश्चन्द्र वर्मा
919. निम्नलिखित में से कौन एक हुमायूँ के स्थान पर बाबर के उत्तराधिकारी के रूप में प्रधानमन्त्री मीर खलीफा की पसन्द था ?  

(a) मिर्जा कामरान
(b) मेहदी ख्वाजा
(c) मिर्जा अस्करी
(d) मिर्जा हिन्दाल  
उत्तर-(b) व्याख्या- बाबर की मृत्यु के उपरान्त उसके प्रधानमन्त्री मीर खलीफा ने मेहदी ख्वाजा को उत्तराधिकारी बनाने का प्रयत्न किया। परन्तु शीघ्र ही उसे अपनी गलती का एहसास हो गया। स्त्रोत- इग्नू नोट्स  
920. निम्नलिखित में से कौन दो पुत्र, अपने विद्रोह के उपरान्त खुर्रम द्वारा जहाँगीर के दरबार में समर्पण की शर्तों के अनुरूप भेजे गए थे ?  

(a) दारा एवं औरंगजेब
(b) दारा एवं मुराद
(c) मुराद एवं शाह शुजा
(d) शाह शुजा एवं औरंगजेब  
उत्तर- (a)  
921. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए ?

सूची-I                                        सूची-11  
1. धरमत का युद्ध                   A. फरवरी, 1658
2. सामूगढ़ का युद्ध                 B. अप्रैल, 1658
3. बहादुरगढ़ का युद्ध             C. जून, 1658
4. देवराई का युद्ध                  D. अप्रैल, 1659  
उत्तर-(b) व्याख्या-बहादुरगढ़ का युद्ध 24 फरवरी, 1658 को शाहशुजा एवं सुलेमान शिकोह तथा आमेर के जयसिंह के बीच हुआ था। 25 अप्रैल, 1658 को धरमत का युद्ध औरंगजेब एवं मुरादबख्श तथा दारा की सेना के बीच हुआ था। दारा और औरंगजेब के बीच तीसरा युद्ध 8 जून, 1658 को सामूगढ़ में हुआ था। उत्तराधिकार की अन्तिम लड़ाई दारा एवं औरंगजेब के बीच 12 से 14 अप्रैल, 1659 को देवराई की घाटी में लड़ी गई। स्त्रोत- भारत का वृहत इतिहास (भाग-II); रायचौधरी, दत्त एवं मजूमदार  
922. भूराजस्व आवंटन के लिए जो भूमि आरक्षित रखी जाती थी, उसे कहा जाता था-  

(a) महाले जागीर
(b) महाले खालसा
(c) महाल-ए-पायबाकी
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(c) व्याख्या भू-राजस्व के लिए आवंटन हेतु आरक्षित भूमि को ‘महाल-ए-पायबाकी’ कहा जाता था। राज्य के सीधे नियन्त्रण वाली भूमि खालसा भूमि थी। दान में दी जाने वाली भूमि को मदद-ए- माश’ या ‘सयूरगल’ कहा जाता था। स्त्रोत- भारत का वृहत इतिहास (भाग-II) – राय चौधरी, दत्त एवं मजूमदार  
923. निम्नलिखित मुगल सेनानायकों में से कौन एक बुन्देलों के विरुद्ध शाहजहाँ द्वारा नहीं भेजा गया था ?  

(a) औरंगजेब
(b) दारा शिकोह
(c) महावत खो
(d) अब्दुल्ला खाँ  
उत्तर-(b) व्याख्या- बुन्देलों के विरुद्ध भेजी गई सेना का नेतृत्व औरंगजेब ने किया था। शाहजहाँ के समय जुझार सिंह ओरछा का शासक था। वह वीरसिंह बुन्देला का पुत्र था।
 
924. निम्नलिखित बादशाहों में से किसकी सेना में सर्वाधिक संख्या में दक्कनी अमीर थे ?  

(a) अकबर
(b) जहाँगीर
(c) शाहजहाँ
(d) औरंगजेब  
उत्तर—(d) व्याख्या-औरंगजेब के समय दक्कनी अमीरों की संख्या सर्वाधिक थी। सर्वाधिक हिन्दू मनसबदार भी उसी के समय में थे। दक्कन अभियानों के फलस्वरूप मुगलिया प्रसार अभियान तन्त्र में दक्कनी अमीरों के दाखिले में भारी वृद्धि हुई संख्या की दृष्टि से दक्कनी, बीजापुरी, हैदराबाद तथा मराठे से भर्ती किए गए। अतहर अली ने इसका विस्तार से वर्णन किया। स्त्रोत- मध्यकालीन भारत (भाग-11) हरिश्चन्द्र वर्मा;
925. कृषि उत्पादन में भूराजस्व के रूप में राज्य का हिस्सा शिवाजी की भूमि कर व्यवस्था में कितना था ?  

(a) 16%
(b) 25%
(c) 30%
(d) 33%  
उत्तर- (d) व्याख्या- शिवाजी के समय में कुल उपज का 33% भाग राजस्व के रूप में लिया जाता था। कालान्तर में यह 40% हो गया था। बंजर भूमि से अल्पमात्रा में कर लिया जाता था। राजस्व नकद तथा जिस दोनों रूपों में लिया जाता था। किसानों को बीज एवं पशु के क्रय हेतु ऋण राज्य की ओर से मिलता था। शिवाजी ने रैयतवाड़ी व्यवस्था को अपनाया।  
www.examhindiofficial.com

History MCQ Free Set :-यह इतिहास के 25 प्रश्न के श्रृंखला है। यह UPSC/UPPSC/BPSC/SSC CGL/NTA NET HISTORY/RAILWAY/TEACHING EXAMS इत्यादि के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह किया गया है। यह श्रंखला का लक्ष्य 1000 प्रश्नों का है। इससे आप अपने तैयारी की जांच कर सकते है । यह सीरीज आपको कैसा लगा। आप हम कमेंट और सब्सक्राइब करें। धन्यवाद 

Leave a Comment