History Objective PYQ Free Set-2 # इतिहास अभ्यास प्रश्न सेट-2

History Objective Free PYQ Set इतिहास के 25 प्रश्न के श्रृंखला की शुरुआत की गई है। इससे आप अपने तैयारी की जांच कर सकते हैं। साथ ही यह सभी परीक्षाओं के लिए तैयार किया गया है।इसके pdf को आप हमारे वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं

You Tube Video Link:https://youtu.be/UFxf9kL1rtw
My telegram link: https://t.me/+Fr5k_E2Hewg0NmY1
Twitter link:-https://twitter.com/exam_hindi
email – contact@examhindiofficial.com

History Objective PYQ Free Set-2

26. निम्नलिखित में से किसने काल्पनिक वैज्ञानिक उपकरणों पर पुस्तक लिखी है ?  

(a) भोज

(b) गोविन्दराज
(c)  चन्द्रवर्मन
(d) महीपाल
उत्तर- (a) भोज ने काल्पनिक वैज्ञानिक उपकरणों पर पुस्तक लिखी है।’राजा भोज’- मालवा के परमार वंश ,विद्वता के कारण कवि राजमार्ग की उपाधि, इन्होंने विविध विषयों-चिकित्साशास्त्र, खगोलशास्त्र, धर्म, व्याकरण, स्थापत्य आदि बीस से अधिक ग्रन्थों की रचना की थी।
27. ‘स्त्रीगिंग टाइगर’ पुस्तक जीवनी है।  

(a) भगत सिंह की                                      
(b) सुभाषचन्द्र बोस की
(c) चन्द्रशेखर आजाद की            
(d) रामप्रसाद बिस्मिल की      
उत्तर-(b) सुभाषचन्द्र बोस की जीवनी है। इसकी रचना ‘हग टॉय ने की थी। यह पुस्तक वर्ष 1960 में प्रकाशित हुई थी। इस पुस्तक का पूरा नाम स्पीगिंग टाइगर ए स्टडी – ऑफ ए रिवोल्यूशनरी है।

28. ‘इण्डिया विन्स फ्रीडम’ पुस्तक आत्मकथा है ?

(a) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की
(b) जवाहरलाल नेहरू की
(c) मौलाना अबुल कलाम आजाद की
(d) हुमायूँ कबीर की
उत्तर-(c) मौलाना अबुल कलाम आजाद की ये वर्ष 1923 में 35 वर्ष की आयु में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे युवा अध्यक्ष बने थे। वर्ष 1912 में इन्होंने साप्ताहिक पत्र ‘अल-हिलाल’ का प्रकाशन शुरू किया था। प्रथम शिक्षा मन्त्री थे। इन्हें वर्ष 1992 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
29. प्रथम अखिल भारतीय समाजवादी युवा कांग्रेस का सभापति कौन था?  

(a) सुभाषचन्द्र बोस 
(b) आचार्य नरेन्द्र देव  
(c) जवाहरलाल नेहरू   (
d) जे बी कृपलानी
उत्तर-(c) जवाहरलाल नेहरू थे। वर्ष 1934 में कांग्रेस के समाजवादी दल की स्थापना हुई थी। प्रथम समाजवादी जय प्रकाश नारायण, आचार्य नरेन्द्र देव, राममनोहर लोहिया, कमला देवी चट्टोपाध्याय, मेहर अली आदि थे।
30. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने किस अधिवेशन में भारत सरकार अधिनियम, 1935 को अस्वीकार किया था?

(a) रामगढ़ अधिवेशन, 1940
(b) लखनऊ अधिवेशन, 1936
(c) फैजपुर अधिवेशन 
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं  
उत्तर-(c) व्याख्या- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने फैजपुर अधिवेशन (1937 ई.) में भारत सरकार अधिनियम, 1935 को अस्वीकार किया था।  
31. निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार लगाएँ

1. लखनऊ समझौता
2. चम्पारण सत्याग्रह
3. खिलाफत आन्दोलन
4. जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड
कूट
(a) 1, 2, 4, 3
(b) 1, 2, 3, 4
(c) 4, 3, 2, 1
(d) 1,3, 2, 4
उत्तर- (a) लखनऊ समझौता 1916, चम्पारण सत्याग्रह- 1917, जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड – 1919, खिलाफत आन्दोलन 1920-1922  
32. सिख राज्य का अन्तिम राजा कौन था?  

(a) खड़क सिंह
(b) शेर सिंह (
c) नव निहाल सिंह
(d) दलीप सिंह  
उत्तर- (d) राजा दलीप सिंह था। वर्ष 1839  रणजी सिंह की मृत्यु के पश्चात् उसके अल्पायु पुत्र दलीप सिंह के सिंहासन पर आसीन होने से पूर्व वर्ष 1849 में चार्ल्स नेपियर ने सिख सेना को बुरी तरह पराजित किया। इस युद्ध के बाद पंजाब का ब्रिटिश साम्राज्य में विलय कर अंग्रेजों ने महाराजा दलीप सिंह को 25 लाख वार्षिक पेंशन पर रानी के साथ इंग्लैण्ड भेज दिया था।  
33. भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित जिलों में से किसमें समानान्तर सरकार की स्थापना की गई थी ?

 (a) इलाहाबाद
(c) बलिया
(b) लखनऊ
(d) फैजाबाद  
उत्तर-(c) बलिया जिले में समानान्तर सरकार की स्थापना की गई थी। यहाँ गाँधीवादी चित्रकूट पाण्डे के नेतृत्व में पहली समानान्तर सरकार बनी थी। बंगाल के मिदनापुर जिले के तामलुक में तामलुक जातीय सरकार की स्थापना की गई थी। सतारा (महाराष्ट्र) में इस समय की 32 सर्वाधिक दीर्घजीवी समानान्तर सरकार की स्थापना की गई थी।
34. निम्नलिखित में से किस देश में गदर पार्टी की स्थापना हुई थी ?  

(a) यू एस ए                               
(b) जर्मनी
(c) स्पेन                                        
(d) फ्रांस    
उत्तर- (a) व्याख्या- नवम्बर, 1913 में सोहन सिंह माकना ने ‘हिन्द एसोसिएशन ऑफ अमेरिका’ की स्थापना की थी। इस संस्था ने कालान्तर में अंग्रेजी, उर्दू, मराठी और पंजाबी में गदर या हिन्दुस्तान गदर का प्रकाशन आरम्भ किया। गदर पत्रिका के नाम पर ही हिन्द एसोसिएशन ऑफ अमेरिका का नाम गदर आन्दोलन पड़ा था। गदर पार्टी के नेताओं में लाला हरदयाल, भाई परमानन्द और रामचन्द्र शामिल थे।
35. चौरी-चौरा किस जनपद में स्थित है?  

(a) देवरिया
(b) गोरखपुर
(c) महाराजगंज
(d) कुशीनगर  
उत्तर-(b)- गोरखपुर जिले (उत्तर प्रदेश) के चौरी-चौरा नामक स्थान पर भीड़ ने पुलिस के 22 जवानों को थाने के अन्दर जिन्दा जला दिया। इस घटना से आहत होकर गाँधीजी ने 12 फरवरी, 1922 को बारदोली में हुई कांग्रेस की बैठक में असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने का निर्णय किया।  
36. तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध सम्बन्धित है  ?

(a) सर जॉन शोर से
(b) लॉर्ड वेलेजली से
(c) लॉर्ड हेस्टिंग्स से
(d) लॉर्ड कार्नवालिस से  
उत्तर-(c)आंग्ल-मराठा युद्ध (1817-1818) लॉर्ड हेस्टिंग्स के आने पर प्रारम्भ हुआ था। इस युद्ध के तहत हेस्टिंग्स ने नागपुर के राजा को 27 मई, 1816 को, पेशवा को 13 जून, 1817 को तथ सिन्धिया को 5 नवम्बर, 1817 को अपमानजनक सन्धियाँ करने पर बाध्य किया था।

 37. अवध राज्य का ब्रिटिश राज्य में विलय हुआ था ?

(a) 1855 ई. में                                   
(b) 1854 ई. में
(c) 1856 ई. मे                                   
(d) 1853 ई. में  
उत्तर-(c) अवध राज्य का ब्रिटिश राज्य में विलय 1856 ई. में हुआ था। तत्कालीन गवर्नर-जनरल लॉर्ड डलहौजी ने अपनी विलय की नीति के तहत इसका विलय किया था। तात्कालिक अवध का नवाब ‘बिरजिश कादिर’ था।
38. ‘कॉमन वील’ पत्र किससे जुड़ा है ?  

(a) बी जी तिलक से
(b) एनी बेसेण्ट से
(c) जी के गोखले से
(d) इनमें से कोई नहीं  
उत्तर-(b) एनी बेसेण्ट से जुड़ा है। ये 1893 ई. में पहली बार भारत आई थीं। बेसेण्ट ने 1898 ई. में बनारस में सेण्ट्रल हिन्दू कॉलेज की स्थापना की थी। ‘न्यू इण्डिया’ एवं ‘कॉमन वील’ इनकी प्रमुख पत्रिकाएँ हैं। ये वर्ष 1917 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्षा बनी।’
39. निम्नलिखित में से कौन एक उग्रवादी था?  

(a) फिरोजशाह मेहता
(b) गोपालकृष्ण गोखले
(c) विपिन चन्द्र पाल  
(d) इनमें से कोई नहीं  
उत्तर-(c) विपिन चन्द्र पाल उग्रवादी था। उग्रवादी अथवा अतिवादी नेताओं में बालगंगाधर तिलक, अरविन्द घोष, लाला लाजपत राय भी शामिल थे। इन नेताओं ने कांग्रेस के उदारवादी नेताओं की अनुनय-विनय की प्रवृत्ति को ‘राजनीतिक भिक्षावृत्ति’ की संज्ञा दी। उदारवादी नेताओं में गोपालकृष्ण गोखले, सुरेन्द्रनाथ बनर्जी, फिरोजशाह मेहता, मदनमोहन मालवीय शामिल थे।
40. ‘ऑपरेशन पोलो’ जुड़ा है।  

(a) भारत छोड़ो आन्दोलन से
(b) सविनय अवज्ञा आन्दोलन से
(c) जूनागढ़ राज्य में सैनिक कार्यवाही से
(d) हैदराबाद राज्य में सैनिक कार्यवाही से    
उत्तर- (d) हैदराबाद राज्य में सैनिक कार्यवाही से जुड़ा है। 22 सितम्बर, 1948 को निजाम ने समुद्री तार भेजकर सुरक्षा परिषद् से हैदराबाद का मामला उठाया। इस प्रकार हैदराबाद को भारतीय संघ में मिला लिया गया। भारत ने इस गुप्त सैनिक कार्यवाही का नाम ‘ऑपरेशन पोलो’ रखा था।
41. किसने कहा था “संविधान सभा कांग्रेस थी और कांग्रेस भारत था” ?  

(a) ऑस्टिन                                             
(b) सी आर एटली
(c) विन्स्टन चर्चिल                                 
(d) लॉर्ड माउण्टबेटन
उत्तर—(d) लॉर्ड माउण्टबेटन ने कहा था “संविधान सभा कांग्रेस थी और कांग्रेस भारत था।”
42. विक्रमशिला विश्वविद्यालय इनमें से आज के किस राज्य में अवस्थित था ?  

(a) मध्य प्रदेश                
(b) ओडिशा  
(c) बिहार                    
(d) झारखण्ड  
उत्तर-(c) शशांक की मृत्यु के बाद लगभग एक शताब्दी तक व्यापक अराजकता को ‘गोपाल’ नामक व्यक्ति द्वारा समाप्त कर बंगाल के पाल वंश की स्थापना की गई। इन्हीं के तेजस्वी पुत्र धर्मपाल ने विक्रमशिला (वर्तमान बिहार) तथा सीमापुरी (पहाड़पुर) में प्रसिद्ध विहारों की स्थापना की। उसकी राजसभा में प्रसिद्ध बौद्ध लेखक हरिभद्र निवास करता था।
43. अजन्ता की कला को इनमें से किसने प्रश्रय (सहायता) दिया ?    

(a) चालुक्य                    
(b) पल्लव
(c) वाकाटक                    
(d) गंगा    
उत्तर-(c) तीसरी शताब्दी ई. से छठी शताब्दी ई. तक दक्षिणापथ में शासन करने वाले समस्त राजवंशों में वाकाटक वंश (विन्ध्यशक्ति, संस्थापक) सर्वाधिक सुसंस्कृत था। अजन्ता कला के संरक्षण और संवर्द्धन में इनका विशेष योगदान रहा। अजन्ता गुहालेख में इस वंश के शासकों की राजनैतिक उपलब्धियों का विवरण मिलता है। अजन्ता के 16वें तथा 17 वें गुहा विहार और 19 वें गुहा चैत्य का निर्माण इसी युग में हुआ था।
44. सोलह महाजनपदों के युग में मथुरा इनमें से किसकी राजधानी थी ?  

(a) वज्जी                      
(b) वत्स             
(c) काशी            
(d) सूरसेन        
उत्तर-(d ) महाजनपद —  राजधानी
काशी                        वाराणसी
कोशल                      श्रावस्ती/अयोध्या
अंग                        चम्पा
मगध            गिरिब्रज (राजगृह)
वज्जि           विदेह एवं मिथिला    
मल्ल                  कुशीनारा/पावा  
चेदि                    सुक्ति (सुक्तिमती)
वत्स                       कौशाम्बी
कुरु             इन्द्रप्रस्थ
पांचाल  
उत्तरी पांचाल –   अहिछत्र एवं                        
 दक्षिणी पांचाल     काम्पिल्य
मत्स्य                     विराह नगर  
सूरसेन            मथुरा
अस्मक –            पोटन या पोटली
अवन्ति
उत्तरी अवन्ति       उज्जयिनी एवं
दक्षिणी अवन्ति       महिष्मती
गान्धार             तक्षशिला
कम्बोज         लाजपुर अथवा हाटक
45. बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था ?  

(a)काशी                                  
 (b) सारनाथ  
(c) कुशीनगर            
(d) बोध-गया    
उत्तर-(b)- बुद्ध के जीवन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण स्थलों की उनके जीवन से सम्बद्ध प्रासंगिकता निम्न है काशी –काफी समय व्यतीत किया सारनाथ-प्रथम उपदेश(धर्मचक्र परिवर्तन) कुशीनगर मृत्यु -(महापरिनिर्वाण) बोध गया- ज्ञान की प्राप्ति (बुद्ध)
46. मुजफ्फरपुर बम काण्ड (1908) का सम्बन्ध इनमें से किसके साथ है ?

(a) सावरकर                             
(b) अजीत सिंह  
(c) प्रफुल्ल चाकी          
(d) बिपिन चन्द्र पाल      
उत्तर-(c)-प्रफुल्ल चाकी और खुदीराम बोस ने 30 अप्रैल, 1908 को बंगाल प्रेसीडेन्सी के मजिस्ट्रेट किंग्सफोर्ड की हत्या का प्रयास किया। प्रफुल्ल चाकी ने पुलिस से बचने के लिए आत्महत्या कर ली तथा खुदीराम बोस को गिरफ्तार कर फाँसी दे दी गई।
47. इनमें से कौन 1930 के दशक में किसान सभा आन्दोलन से सक्रिय रूप से जुड़े थे?  

(a) स्वामी विद्यानन्द            
(b) स्वामी सहजानन्द
(c) बाबा रामानन्द               
(d) सरदार पटेल
उत्तर-(b) सविनय अवज्ञा आन्दोलन की समाप्ति के बाद अप्रैल, 1936 को लखनऊ में अखिल भारतीय किसान सभा की सभा की अध्यक्षता स्वामी सहजानन्द सरस्वती द्वारा की गई। ये वर्ष 1930 के किसान आन्दोलन के प्रमुख नेता थे।

48. कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज की घोषणा सबसे पहले कहाँ की?  

(a) लाहौर                                                
 (b) अमृतसर
(c) लखनऊ                                               
(d) त्रिपुरा      
उत्तर- – (a) कांग्रेस द्वारा लाहौर अधिवेशन (वर्ष 1929) में जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में रात्रि के बारह बजे रावी नदी के तट पर झण्डारोहण किया गया तथा पहली बार पूर्ण स्वराज्य की घोषणा की गई।
49. रॉलेट एक्ट लाने का क्या प्रयोजन था ?  

(a) भूमि सुधार
(b) राष्ट्रीय एवं क्रान्तिकारी गतिविधियों पर रोक लगाना
(c) ‘बैलेन्स ऑफ ट्रेड’ को ठीक करना
(d) द्वितीय विश्वयुद्ध के बन्दियों पर मुकदमा चलाना।  
उत्तर-(b) 17 मार्च, 1919 को केन्द्रीय विधानपरिषद् से पास हुआ. इसके प्रावधानों के तहत सरकार जिसको चाहे, बिना मुकदमा चलाए जेल में रख सकती थी, इसलिए इस कानून को ‘बिना वकील, बिना अपील तथा बिना दलील का कानून’ कहा गया। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एवं क्रान्तिकारी गतिविधियों पर रोक लगाना था।
50. पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेण्ट को 1845 -1855 ई. के दौरान स्वरूप देने वाले थे ?  

(a) लॉर्ड डलहौजी                          
(b) लॉर्ड कार्नवालिस  
(c) जॉर्ज ऑकलैण्ड                       
(d) वारेन हेस्टिंग्स      
उत्तर- (a) व्याख्या – लॉर्ड डलहौजी से पूर्व फौजी सदस्य ही सार्वजनिक निर्माण कार्य के लिए उत्तरदायी थे। नागरिक विभाग के कार्यों की उपेक्षा होती थी। डलहौजी ने पहली बार एक सार्वजनिक निर्माण विभाग बनाया। इसके अन्तर्गत अनेक उल्लेखनीय कार्य सम्पादित किए गए, जिनमें गंग नहर का निर्माण तथा जी टी रोड़ का पुनरुद्धार महत्त्वपूर्ण है।  

Download PDf for History PYQ practice set with explanation: here

Watch History Objective Practice Set with explanation

History Objective-इतिहास के 25 प्रश्न के श्रृंखला की शुरुआत की गई है। यह यूपीएससी/यूपीपीसीएस/बीपीएससी/NTA NET HISTORY/एसएससी/रेलवे इत्यादि के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह किया गया है। यह श्रंखला का लक्ष्य 1000 प्रश्नों का है। अतः सब्सक्राइव कर ले एवम् इसका लाभ उठाए।इससे आप अपने तैयारी की जांच कर सकते. यह सीरीज आपको कैसा लगा। आप हम कमेंट करें और सब्सक्राइब करें। धन्यवाद

Leave a Comment