History Objective PYQ Free Set-5 # इतिहास अभ्यास प्रश्न सेट-5

इतिहास के 25 प्रश्न के श्रृंखला की शुरुआत की गई है। इससे आप अपने तैयारी की जांच कर सकते हैं। साथ ही यह सभी परीक्षाओं के लिए तैयार किया गया है।इसके pdf को आप हमारे वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं

You Tube Video Link:https://youtu.be/UFxf9kL1rtw
My telegram link: https://t.me/+Fr5k_E2Hewg0NmY1
Twitter link:-https://twitter.com/exam_hindi
email – contact@examhindiofficial.com

101. निम्नलिखित में से किसने प्रमुख रूप से विधवा पुनर्विवाह के लिए संघर्ष किया और उसे कानूनी रूप से वैध बनाने में सफलता प्राप्त की ?

 

(a) एनी बेसेन्ट

(b) ईश्वरचन्द्र विद्यासागर

(c) एम जी रानाडे                                 

(d) राजा राममोहन राय

 

उत्तर-(b) • व्याख्या- विधवा पुनर्विवाह की स्थिति में सुधार लाने के लिए ईश्वरचन्द्र विद्यासागर ने अथक प्रयत्न किया। 1855 ई. में विद्यासागर ने ब्रिटिश सरकार से विधवा पुनर्विवाह पर कानून बनाने का अनुरोध किया। पश्चिम भारत में विष्णुशास्त्री और कवें विधवाओं के कल्याण से जुड़े अन्य नेता थे।

102. गाँधीजी का चम्पारण आन्दोलन था ?

 

(a) हरिजनों के अधिकारों की सुरक्षा हेतु

(b) सविनय अवज्ञा आन्दोलन हेतु

(c) हिन्दू समाज एकता बनाए रखने हेतु

(d) नील कर्मियों की समस्याओं के समाधान हेतु

 

उत्तर- (d) गाँधीजी का चम्पारण आन्दोलन नील कर्मियों की समस्याओं के समाधान हेतु था। चम्पारण के समय ही पहली बार गाँधीजी ने भारत में सत्याग्रह करने की धमकी दी थी। चम्पारण सत्याग्रह के सफल नेतृत्व के बाद ही रवीन्द्रनाथ टैगोर ने गाँधीजी को पहली बार महात्माकहा।

103. भारत छोड़ो आन्दोलन के सन्दर्भ में महात्मा गाँधी को कहाँ बन्दी बनाया गया?

 

(a) बम्बई

(b) मद्रास

(c) कलकत्ता

(d) नई दिल्ली

उत्तर- (a) भारत छोड़ो आन्दोलन 9 अगस्त, 1942 को ग्वालियर टैंक मैदान बम्बई से दिए गए गाँधीजी के ऐतिहासिक भाषण के साथ प्रारम्भ हुआ। आन्दोलन के प्रारम्भ होते ही गाँधीजी तथा अन्य चोटी के कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गाँधीजी को बम्बई क में बन्दी बनाया गया। गाँधीजी को सरोजिनी नायडू सहित आगा खाँ पैलेस में रखा गया।

भारतीय इतिहास |

104. जब 1857 ई. की क्रान्ति प्रारम्भ हुई, गवर्नर जनरल था

 

a) डलहौजी

(b) कैनिंग

(c) लॉरेन्स

(d) कर्जन

 

 

 

 

 

 

105. मुस्लिम लीग ने पृथक् पाकिस्तान की माँग सर्वप्रथम की थी

 

(a) वर्ष 1939 में

(b) वर्ष 1940 में

(c) वर्ष 1941 में

(d) वर्ष 1942 में

 

उत्तर-(b) – गवर्नर जनरल कैनिंग के समय 1857 ई. की क्रान्ति प्रारम्भ हुई। इस क्रान्ति को स्वतन्त्रता का प्रथम संघर्ष कहा गया। इस क्रान्ति के ऐतिहासिक परिणाम हुए। इसके बाद ही 1858 ई. का एक्ट पास किया गया, जिसके तहत भारत में कम्पनी के शासन की बजाय क्राउन के शासन की स्थापना की गई।

उत्तर-(b) 22-23 मार्च, 1940 को मुस्लिम लीग के लाहौर अधिवेशन में पहली बार पृथक् पाकिस्तानराज्य के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। लीग के इस अधिवेशन की अध्यक्षता मोहम्मद अली जिन्ना ने की थी।

 

106. अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं?

 

(a) नलिनी सेन गुप्ता

(b) सरोजिनी नायडू

(d) कादम्बिनी बोस

(c) एनी बेसेन्ट

 

उत्तर-(c)अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष एनी बेसेन्ट थीं। उन्होंने 33 वें अधिवेशन की अध्यक्षता वर्ष 1917 में कलकत्ता में की थी।

107. भारत का प्रथम आधुनिक पुरुषकिसे माना जाता है?

 

(a) नाना साहब

(b) ए ओ ह्यूम

(c) राजा राममोहन राय

(d) स्वामी विवेकानन्द

 

उत्तर- (c) व्याख्या- भारत में सामाजिक व सांस्कृतिक जागरण के प्रथम नेता राजा राममोहन राय को माना जाता है। वे आधुनिक युग की प्रवृत्तियों से लैस और लगातार भारतीय समाज की जड़ता के विरुद्ध लड़ते रहे। इस कारण उन्हें भारत का प्रथम आधुनिक पुरुषमाना जाता है।

108. कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्षा कौन थीं?

(a) कादम्बिनी गांगुली

(b) सरोजिनी नायडू

(c) एनी बेसेन्ट

(d) कमला नेहरू

 

उत्तर-(c) व्याख्या-कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष एनी बेसेन्ट थी, इन्होंने कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन (1917) की अध्यक्षता की थी। ये एक आइरिश महिला थी और भारत में थियोसोफिकल सोसायटीकी संस्थापिका थी। कांग्रेस के प्रथम विदेशी अध्यक्ष जार्ज दूले थे। सरोजिनी नायडू (1925, (इलाहाबाद अधिवेशन, 1888) थे। सर कानपुर अधिवेशन), नेल्ली सेन गुप्ता (कलकत्ता अधिवेशन, 1933) कांग्रेस की अन्य महिला अध्यक्षा थीं।

 

109. महाराणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को किस युद्ध में परास्त किया था?

(a) खातोली का युद्ध

(c) सिवाना का युद्ध

(b) सारंगपुर का युद्ध

(d) खनवा का युद्ध

उत्तर- (a) खातोली का युद्ध (1517-18) इब्राहिम लोदी व महाराणा सांगा के बीच हुआ, जिसमें महाराणा सांगा ने इब्राहिम को पराजित किया।

110. ‘त्रिपिटकग्रन्थ किस धर्म से सम्बन्धित है?

(a) वैदिक धर्म (b) बौद्ध धर्म (c) जैन धर्म (d) शैव धर्म

 

 

उत्तर-(b) व्याख्या-त्रिपिटक ग्रन्थ बौद्ध धर्म से सम्बन्धित है। इनका बौद्ध साहित्य में महत्त्वपूर्ण स्थान है, इनकी संख्या तीन है- विनय पिटक, सुत्तपिटक, अभिधम्मपिटक। विनय पिटक में भिक्षुओं के आचरण सम्बन्धी विचार हैं। सुत्त पिटक महात्मा बुद्ध के उपदेशों का संग्रह है तथा अभिधम्मपिटक में बौद्ध दर्शन का विवेचन है। इनकी रचना महात्मा बुद्ध के निर्वाण प्राप्ति के बाद उनके शिष्यों द्वारा पालि भाषा में की गई।

111. निम्नलिखित में से कौन-सा एक हड़प्पा का बन्दरगाह है?

(a) सिकन्दरिया

(b) लोथल

(c) महास्थानगढ़

(d) नागपट्टनम

 

उत्तर-(b)-लोथल हड़प्पाकालीन सभ्यता का बन्दरगाह था। यह आधुनिक गुजरात राज्य में भोगवा नदी पर अवस्थित था। यहाँ अनाज के बड़े-बड़े भण्डारगृह व मृण्मुद्राएँ, शंढा का बना दिशासूचक यन्त्र व बन्दरगाह के साक्ष्य भी मिले हैं। लोथल से युग्म-शवाधान के संकेत भी मिले हैं। सिकन्दरिया, सिकन्दर द्वारा उत्तर-पश्चिमी भारत में बसाया गया एक नगर था। महास्थानगढ़ बंगाल में अवस्थित है एवं नागपट्टनम कावेरी नदी पर स्थित बन्दरगाह है।

112. गुप्त सम्राट, जिसने हूणोंको पराजित किया था

 

(a) समुद्रगुप्त

(b) चन्द्रगुप्त द्वितीय

(c) स्कन्दगुप्त

(d) रामगुप्त

 

उत्तर-(c) व्याख्या- स्कन्दगुप्त के शासनकाल (544 से 567 ई.) में गुप्त साम्राज्य पर हूणों का आक्रमण हुआ, जिसका विवरण तत्कालीन साहित्यिक स्रोतों व भीतरी स्तम्भ लेख में स्पष्टता से मिलता है।जूनागढ़ अभिलेखमें म्लेच्छों (हूणों) पर स्कन्दगुप्त की सफलता का गुणगान मिलता है, चन्द्रग्रन्थ-परिपृच्छ नामक ग्रन्थ में भी महेन्द्रसेन (कुमारगुप्त प्रथम) के पुत्र द्वारा हूणों पर विजय का उल्लेख है। तोरमाण व मिहिरकुल, हूणों के प्रमुख शासक थे, जिनका उल्लेख ग्वालियर प्रशस्ति व ह्वेनसांग के वर्णन में मिलता है। मालवा शासक यशोवर्मन ने भी हूणों को पराजित किया।

 

113. कल्हण की पुस्तक का नाम क्या है ?

 

(a) अर्थशास्त्र (b) इण्डिका (c) पुराण (d) राजतरंगिणी

उत्तर- (d) व्याख्या- कल्हण की पुस्तक का नाम राजतरंगिणीहै, जो कश्मीर के इतिहास से सम्बन्धित है। यह संस्कृत भाषा में रचित ग्रन्थ है, जिसमें 8 तरंग व 8000 श्लोक हैं। पुस्तक में निष्पक्ष इतिहास का क्रमबद्ध ढंग से विवरण दिया गया है, इसमें राजनीति के अलावा नैतिकता व सदाचार पर भी प्रकाश डाला गया है। अर्थशास्त्र के रचयिता कौटिल्य व इण्डिका के मेगस्थनीज हैं।

114. किस अभिलेख में रुद्रदामन प्रथम की विभिन्न उपलब्धियाँ वर्णित हैं?

(a) जूनागढ़       (b) भीतरी        (c) नासिक           (d) साँची

 

उत्तर- (a)• व्याख्या-रुद्रदामन प्रथम, पश्चिमी भारत का शक क्षत्रप था, उसके बारे में जानकारी जूनागढ़ अभिलेख में मिलती है। जूनागढ़ अभिलेख से यह भी पता चलता है कि तत्कालीन समय में जूनागढ़ का राज्यपाल सुविशाख था और इसने सुदर्शन झील के बाँध का पुनर्निर्माण कराया। भीतरी अभिलेख का सम्बन्ध गुप्तों से तथा नासिक अभिलेख का सातवाहनों से है।

115. गुलाम वंश का प्रथम शासक कौन था?

(a) कुतुबुद्दीन ऐबक

(b) इल्तुतमिश

(c) रजिया

(d) बलबन

 

उत्तर- (a)-कुतुबुद्दीन ऐबक गुलाम वंश का प्रथम शासक था। इलबारी/मामलूक/दास इस वंश के अन्य नाम हैं। 1206 से 1290 ई. के समय को गुलाम वंश का शासन माना जाता है पर यह तर्कत: सत्य नहीं है, क्योंकि इस वंश के अधिकतर शासक गुलाम नहीं थे। कुतुबुद्दीन ऐबक दिल्ली सल्तनत का प्रथम शासक व दास वंश का संस्थापक था। इल्तुतमिश को दिल्ली सल्तनत का वास्तविक संस्थापक माना जाता है।

116. अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय देवगिरि का शासक कौन था?

(a) प्रतापरुद्र देव

(b) रामचन्द्र देव

(c) मलिक काफूर

(d) राणा रतन सिंह

 

उत्तर-(b) व्याख्या- अलाउद्दीन खिलजी का देवगिरी अभियान 1307-08 ई. में हुआ। इस अभियान का नेतृत्त्व मलिक काफूर को सौपा गया। इस समय देवगिरी का शासक रामचन्द्र देव था। देवगिरी अभियान में छोटे से युद्ध के बाद रामचन्द्र देव ने आत्मसमर्पण कर दिया और उसे बन्दी बनाकर अलाउद्दीन खिलजी के पास ले जाया गया, जहाँ उसके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया गया और रायरायानकी उपाधि, स्वर्ण छत्र व गुजरात का नौसारी जिला भेंट किया गया। सम्भवत: रामचन्द्र की पुत्री झयपाली का विवाह भी अलाउद्दीन से हुआ।

117. निम्नलिखित में से किस मुस्लिम शासक ने तीर्थयात्रा कर समाप्त कर दिया था?

(a) बहलोल लोदी

(b) शेरशाह

(c) हुमायूँ

(d) अकबर

उत्तर- (d) व्याख्या-मुगल शासक अकबर ने सामाजिक वर्ग के विकास की नीति अपनाई व कल्याणकारी निरंकुश राज्य की अवधारणा पर जोर दिया। इस नीति के फलस्वरूप उसने बहुत से कल्याणकारी कदम उठाए जिससे धार्मिक विभेदों की समाप्ति का संकेत समझा जा सकता है, इन कदमों में कुछ शासन के शुरूआती दौर में उठाए गए थे। 1563 ई. में तीर्थयात्रा कर की समाप्ति इनमें से एक थी।

 

118. फिरोज तुगलक द्वारा स्थापित दार-उल-सफा क्या था?

(a) एक दानशाला

(b) एक खैराती अस्पताल

(c) एक पुस्तकालय

(d) तीर्थयात्रियों के लिए एक अतिथि गृह

 

 

उत्तर-(b)  दिल्ली सल्तनत के शासकों ने भी कल्याणकारी कार्यों में दिलचस्पी ली जिसमें फिरोज तुगलक का महत्त्वपूर्ण स्थान है। उसने दार-उल-सफा नामक एक खैराती अस्पताल की स्थापना की। फिरोज तुगलक को कुछ इतिहासकारों ने मध्यकालीन भारत का पहला कल्याणकारी निरंकुश शासककहा है। उसने रोजगार एक कार्यालय व दीवान-ए-खैरात नामक विभाग की भी स्थापना की।

119. ‘स्थायी बन्दोबस्तकिसके साथ किया गया?

(a) जमींदारों के साथ

(b) ग्रामीण समुदायों के साथ

(c) मुकदमों के साथ

(d) किसानों के साथ

 

उत्तर- (a) व्याख्या स्थायी बन्दोबस्त इसका एक नाम इस्तमरारी बन्दोबस्त भी है। ब्रिटिश भू-राजस्व व्यवस्था की विशेषता रही है कि इसके अन्तर्गत सरकार ने जमींदारों को भूमि का मालिक माना और किसानों की दशा कृषि मजदूर जैसी हो गई। जमींदारों को भू-राजस्व वसूली का कार्य सौंपा गया, जिसके बदले में उन्हें 1 भू-राजस्व का वाँ भाग मिलता था। लम्बे विचार-विमर्श के बाद 1793 ई. में इसे लॉर्ड कार्नवालिस द्वारा बंगाल व बिहार में प्रारम्भ किया गया। इस व्यवस्था को बाद में उड़ीसा, मद्रास के उत्तरी जिलों व बनारस में भी लागू किया गया।

120. ‘प्रार्थना समाजके संस्थापक कौन थे?

(a) आत्माराम पाण्डुरंग            (b) तिलक

(c) एनी बेसेन्ट                   (d) रासबिहारी घोष

 

 

उत्तर- (a) ब्रह्म समाज के प्रभाव से व केशवचन्द्र सेन की प्रेरणा से महाराष्ट्र में 1866 ई. में प्रार्थना समाज की स्थापना आत्माराम पाण्डुरंग द्वारा की गई। बाद में आर जी भण्डारकर व महादेव गोविन्द रानाडे भी इसमें शामिल हुए। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू धर्म व समाज में सुधार लाना था। जाति व्यवस्था व पुरोहितों के आधिपत्य की आलोचना भी की गई। प्रार्थना समाज के भीतर दलित जाति मण्डल‘, ‘समाज सेवा संघदक्कन शिक्षा सभाजैसे कल्याणकारी संगठनों की स्थापना भी की गई।

 

121. ‘स्वराज दलकी स्थापना किसने की?

(a) तिलक एवं चितरंजन दास

(b) गांधी एवं मोतीलाल नेहरू

(c) गाँधी एवं तिलक

(d) चितरंजन दास एवं मोतीलाल नेहरू

 

उत्तर- (d)स्वराज दल की स्थापना चित्तरंजन दास व मोतीलाल नेहरू ने 1923 में असहयोग आन्दोलन की समाप्ति व गाँधीजी की गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय आन्दोलन की प्रगति बनाए रखने के उद्देश्य से की। इसके लिए इन्होने विधानमण्डल के भीतर से राजनीतिक लड़ाई जारी रखने के लिए चुनावों में भागीदारी की। चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, वल्लभ भाई व राजेन्द्र प्रसाद आदि नेताओं ने इस विचार को खारिज किया। वर्ष 1923 में दिल्ली अधिवेशन में स्वराज पार्टी को कांग्रेस द्वारा मान्यता दे दी गई।

 

122. भारतीय पुनर्जागरण आन्दोलन के पिता कौन थे?

(a) बालगंगाधर तिलक

(b) दयानन्द सरस्वती

(c) श्रद्धानन्द

(d) राजा राममोहन राय

उत्तर- (d) • व्याख्या– राजा राममोहन राय को उनके आधुनिक विचारों के कारण भारत का प्रथम आधुनिक पुरुषभारतीय पुनर्जागरण आन्दोलन का पिताकहा जाता है।

 

123. निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक तिलक ने लिखी है?

(a) इण्डिया इन ट्रांजिशन

(b) गीता रहस्य

(c) गोखले – माई पॉलिटिकल गुरु

(d) डिस्कवरी ऑफ इण्डिया

 

उत्तर-(b)• व्याख्या- गीता रहस्यनामक पुस्तक बाल गंगाधर तिलक द्वारा लिखी गई है। इनकी अन्य पुस्तकें : ओरियन व अर्किटिक, होम ऑफ वैदिक आर्यन हैं। इण्डिया इन ट्रांजिशन पुस्तक के लेखक एम. एन रॉय, डिस्कवरी ऑफ इण्डिया के लेखक जवाहरलाल नेहरू हैं। वहीं गोखले-माई पॉलिटिकल गुरु एक लेख है, जिसे गाँधीजी ने लिखा था।

 

124. तृतीय बौद्ध सभा किस स्थान पर बुलाई गई थी?

(a) तक्षशिला

(b) सारनाथ

(c) बोधगया

(d) पाटलिपुत्र

 

उत्तर- (d) व्याख्या तृतीय बौद्ध सभा का आयोजन अशोकाराम विहार पाटलिपुत्र में 247 ई.पू. में अशोक के शासनकाल में हुआ। एक इसके अध्यक्ष मोगलिपुत्ततिस्य थे। इस सभा में स्थाविर सम्प्रदाय का प्रभाव था। अभिधम्मपिटक व कथावस्तु का संकलन भी इसी सभा में हुआ। पहली बौद्ध सभा, सप्तपर्णी गुफा, राजगृह (483 ई.पू.) दूसरी बालुकारामविहार, वैशाली (283 ई.पू.) व चौथी कुण्डलवन, कश्मीर (102 ई.) में आयोजित हुई।

125, महात्मा बुद्ध का महापरिनिर्वाणकहाँ हुआ था?

(a) लुम्बिनी

(b) बोधगया

(c) कुशीनारा

(d) कपिलवस्तु

 

उत्तर-(c) व्याख्या- अपने जीवन के अन्तिम समय में, महात्मा बुद्ध पावा में अपने शिष्य चुन्द के यहाँ रहे जहाँ उन्हें अतिसार रोग हुआ उसके बाद वे पावा से कुशीनगर पहुँचे जहाँ उनकी मृत्यु हुई, बौद्ध ग्रन्थों में इसे महापरिनिर्वाण कहा गया है। लुम्बिनी में गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था तथा बोधगया में उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इनके पिता शुद्धोधन कपिलवस्तु के शाक्य गण के प्रधान थे।

History Objective Download PDf for History PYQ practice set with explanation: Download here

https://youtu.be/OSB9bVqrOZU

Leave a Comment