History Objective PYQ Free Set-1 # इतिहास अभ्यास प्रश्न सेट-1

इतिहास के 25 प्रश्न के श्रृंखला की शुरुआत की गई है। इससे आप अपने तैयारी की जांच कर सकते हैं। साथ ही यह सभी परीक्षाओं के लिए तैयार किया गया है।इसके pdf को आप हमारे वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं


My telegram link: https://t.me/+Fr5k_E2Hewg0NmY1
Twitter link:-https://twitter.com/exam_hindi
email – contact@examhindiofficial.com

https://www.examhindiofficial.com

                     HISTORY OBJECTIVE FREE PRACTICE SET -1

1. शिव की ‘दक्षिणामूर्ति’ प्रतिमा उन्हें किस रूप में प्रदर्शित करती है?               

(a) शिक्षक (c) विश्राम करते हुए (b) नृत्य करते हुए (d) ध्यानमग्न

Ans:- व्याख्या-दक्षिण भारत में शिव की मूर्ति शिक्षक के रूप मिलती है। दक्षिण भारत में शिव को नृत्य के गुरु अथवा शिक्षक के रूप में पूजा जाता था। अतः उनकी ‘दक्षिणामूर्ति’ उन्हें एक शिक्षक के (नृत्य के) रूप में प्रदर्शित करती है। 

 2. चीनी लेखक भारत का उल्लेख किस नाम से करते हैं?

(a) फो-क्वो की (b) यिन-तु (c) सि-यू-की (d) सिकिया-पोनो

Ans:- व्याख्या- ह्वेनसांग एक चीनी यात्री था, जो बौद्ध ग्रन्थों का संकलन करने के लिए ईसा की सातवीं सदी में भारत आया और लगभग 15 वर्ष इस देश में रहा । उसने अपनी यात्रा स्मरण ‘सी-यू-की’ नाम से संकलित किया है, जिसमें उसने भारत को यिन-तु नाम से संकलित किया है, जिसका अर्थ होता है चन्द्र की कला (अर्द्धचन्द्राकार) ।

3. निम्नलिखित में से कौन आलवर सन्त नहीं था?

 (a) पोयगई (b) तिरुज्ञान (c) पूडम  (d) तिरुमंग

 Ans:-(b)व्याख्या-पोयगई, पूडम और तिरुमंगई आलवर सन्त थे, जबकि तिरुज्ञान आलवर सन्त नहीं था। 

4. गौतमबुद्ध द्वारा अपने धर्म में दीक्षित किया जाने वाला अन्तिम व्यक्ति निम्नलिखित में से कौन था?

 (a) आनन्द (b) सारिपुत्त (c) मोग्गलान (d) सुभद्द

 उत्तर- (d)व्याख्या- बुद्ध द्वारा अपने धर्म में दीक्षित किए जाने वाला अन्तिम व्यक्ति सुभद्द था। आनन्द और सुभद्द बुद्ध के प्रिय शिष्यों में थे। सुभद्द ने बुद्धत्व को प्राप्त किया था। सुभद्द ने बुद्ध के समय उनसे तीन प्रश्न पूछे थे, जिनका बुद्ध दिया था। की मृत्यु ने नकारात्मक उत्तर दीया

5. मौर्यकाल में ‘सीता’ से तात्पर्य है

 (a) एक देवी (b) एक धार्मिक सम्प्रदाय (c) राजकीय भूमि से प्राप्त आय (d) ऊसर भूमि

 उत्तर-(c) व्याख्या- मौर्यकाल में राजकीय भूमि से होने वाली आय को ‘सीता’ कहा जाता था। राजकीय भूमि की व्यवस्था करने वाला प्रधान अधिकारी सीताध्यक्ष कहलाता था। भूमि पर राजा का स्वामित्व होता था। इसका उल्लेख मेगास्थनीज, स्ट्रैबो व एरियन ने किया था।

6. फिरोज तुगलक द्वारा स्थापित ‘दार-उल- शफा’ क्या था?

(a) एक दानशाला (b) एक खैराती अस्पताल 

(c) एक पुस्तकालय (d) तीर्थयात्रियों के लिए एक अतिथिगृह

 Ans:- (b) फिरोज तुगलक ने अपने राज्य काल में सभी नागरिकों को उपचार की सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराई थी, जिसके लिए उसने एक अस्पताल दिल्ली में स्थापित किया था, जिसे ‘दार-उल-शफा’ कहा जाता था।

7. उत्तर भारत में चाँदी का सिक्का ‘टंका’ जारी करने वाला कौन मध्यकालीन शासक था?

 (a) इल्तुतमिश (b) रजिया (c) अलाउद्दीन खिलजी (d) मोहम्मद तुगलक

 उत्तर- (a)व्याख्या- इल्तुतमिश (1210 – 1236 ई.) ने चाँदी का टंका तथा मिश्रधातु का ‘जीतल’ नामक सिक्का चलवाया था। टंका का वजन एक तोला होता था, जिसकी कीमत 48 जीतल थी। दिल्ली सल्तनत में सुव्यवस्थित मुद्रा प्रणाली शुरू करने का श्रेय इल्तुतमिश को ही दिया जाता है

8. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

(a) पुन: जजिया लगाना        फर्रुखसियर
(b) मुसलीपट्टम पर अधिकार        फोर्ड
(c) सती प्रथा निषेध अधिनियम         लॉर्ड विलियम बैण्टिक
(d) दासता का अन्त        मैल्कम

Ans:-(a)  फर्रुखसियर सैयद बन्धुओं की मदद से 1713 ई. में गद्दी पर बैठा था और उसने 1719 ई. तक शासन किया।उसने जजिया को समाप्त करवा दिया।

9. गायत्री मन्त्र के नाम से प्रसिद्ध मन्त्र सर्वप्रथम किस ग्रन्थ में मिलता है?

(a) भगवद् गीता  (b) अथर्ववेद (c) ऋग्वेद (d) मनुस्मृति

 उत्तर-(c) व्याख्या – सर्वप्रथम ऋग्वेद में मिलता है। यह सूर्य देवता सवित्र को समर्पित है। गायत्री मन्त्र में आठ-आठ अक्षरों के तीन चरण होते हैं। गायत्री मन्त्र के तीन पद भी बताए गए हैं। इस मन्त्र के रचयिता विश्वामित्र हैं।

10. निम्नलिखित में से किसने जहाँगीर के विरुद्ध विद्रोह किया था ?

 1. आसफ खाँ   2. खुर्रम   3. महाबत खाँ  4. खुसरो

 कूट (a) 1 और 2 (c) 2 और 4 (b) 2 और 3 (d) 2, 3 और 4 क

 उत्तर—(d)  व्याख्या आसफ खाँ ने गोण्डवाना की रानी दुर्गावती को पराजित किया था। धन के लालच में आसफ खाँ ,मिर्जा अजीज जीजा खुसरो को शासक बनाने की इच्छा रखते थे। 1621 ई. में खुसरो की हत्या कर दी गई। 1623-26 ई. के दौरान खुर्रम (शाहजहाँ) ने जहाँगीर के विरुद्ध विद्रोह किया, क्योंकि नूरजहाँ शहरयार को राजा बनाना चाहती थी 1626-27 ई. में जहाँगीर के शासन के अन्तिम दिनों में महावत खाँ ने विद्रोह किया, जिसे नूरजहाँ ने विफल कर दिया।

11. निम्नलिखित में से कौन जहाँगीर के दरबार में ब्रिटिश शासक का राजदूत था?

 (a) विलियम हॉकिन्स (b) विलियम फिन्च (c) पीट्रा डेला विला (d) एडवर्ड टेरी 

 Ans:-(a)• व्याख्या – विलियम हॉकिन्स (1608-11) जहाँगीर के दरबार में ब्रिटिश राजा जेम्स प्रथम का राजदूत था। विलियम फिन्च (1608), विलियम हॉकिन्स के साथ जहाँगीर के काल में आया था। एडवर्ड टेरी (1616 – 1626) इटली वासी था। यह जहाँगीर के काल में आया था।

12. निम्नलिखित में से किस आन्दोलन के साथ अरुणा आसफ अली

 जुड़ी हैं? 

(a) असहयोग आन्दोलन  (b) सविनय अवज्ञा आन्दोलन (c) वैयक्तिक सत्याग्रह (d) भारत छोड़ो आन्दोलन

उत्तर- (d) व्याख्या-9 अगस्त, 1942 को गाँधी तथा चोटी के अन्य कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गाँधीजी को आगा खाँ पैलेस में रखा गया। सितम्बर, 1942 के बाद बढ़ते ब्रिटिश दमन के कारण यह आन्दोलन भूमिगत हो गया। जयप्रकाश, राम मनोहर लोहिया, अच्युत पटवर्धन, अरुणा आसफ अली आदि ने भूमिगत रहते हुए आन्दोलन को नेतृत्व प्रदान किया।

13. सुमेलित कीजिए

 सूची Iसूची ॥
A. लेडी कैथरीन मेयोफ्रीडम एट मिडनाइट
B. लारी कॉलिन्स एण्ड डोमिनिक लापियेरे2. मदर इण्डिया
 C. राममनोहर लोहिया3.डिस्कवरी ऑफ इण्डिया
D. जवाहरलाल नेहरू 4. गिल्टी मेन ऑफ इण्डियाज पार्टीशन
         कूट                A    B  CD
 (a)                    2143
(b)1234
(c)1243
(d)4321

Ans:-(a)

लेखक                                                                             पुस्तक
लेडी कैथरीन मेयोमदर इण्डिया
लारी कॉलिन्स एण्ड डोमिनिक लापियेरेफ्रीडम एट मिडनाइट
राममनोहर लोहिया मिल्टी मेन ऑफ इण्डियान पार्टीशन
जवाहर लाल नेहरूडिस्कवरी ऑफ इण्डिया

 14. अकबर की इच्छानुसार किसने रामायण का फारसी में अनुवाद किया था? 

(a) अबुल फजल

(b) अब्दुल कादिर बदायूँनी

(c) फैजी 

(d) अब्दुर्ररहीम खानखाना

 Ans:-   (c) व्याख्या-अकबर ने राजकवि फैजी (अबुल फजल का भाई) के अधीन एक अनुवाद विभाग की स्थापना की थी। फैजी ने गणित की पुस्तक ‘लीलावती’ का फारसी में अनुवाद किया। अबुल फजल ने कालिया दमन का अयार-ए-दानिश’ नाम से अनुवाद किया। अब्दुर्ररहीम खानखाना ने तुजुक ए बाबरी का फारसी में अनुवाद किया। बदायूँनी ने रामायण का फारसी में अनुवाद किया।

15. किसने कहा था, “तिलक भारतीय अशान्ति के जनक है?

 (a) वी चिरोल

(b) लुई फिशर

(c) वेब मिलर 

(d) लॉर्ड रीडिंग

 Ans:-(a)  व्याख्या- वी चिरोल ने तिलक को ‘भारतीय अशान्ति का जनक’ कहा था। ये लन्दन टाइम्स के संवाददाता एवं इण्डियन अनरेस्ट के लेखक थे। तिलक ऐसे पहले व्यक्ति थे, जिन्हें 1882 ई. में पत्रकारिता के कारण सजा हुई, वर्ष 1908 में राजद्रोह के कारण 6 वर्ष की सजा हुई। माण्डले जेल में इन्होंने ‘गीता रहस्य’ नामक पुस्तक लिखी।

16. माउण्टबेटन योजना आधार बनी

(a) ब्रिटिश शासन की निरन्तरता की

 (b) सत्ता के हस्तान्तरण की

 (c) देश के विभाजन की

 (d) साम्प्रदायिक समस्याओं के समाधान की

 उत्तर-(c) व्याख्या- माउण्टबेटन योजना के अनुसार भारत का विभाजन करते हुए, डोमिनियन स्टेट्स प्रदान करने का प्रावधान था। पंजाb और बंगाल में मुस्लिम और हिन्दू बहुसंख्यक जिलों के विधानसभा सदस्यों की अलग-अलग बैठक बुलाई गई। यदि किसी एक पक्ष ने भी विभाजन मान लिया, तो विभाजन कर दिया जाएगा। पश्चिमोत्तर सीमा प्रान्त और असम के सिलहट जिले में जनमत संग्रह द्वारा यह निर्णय लिया जाएगा कि वे पाकिस्तान में शामिल होना चाहते हैं या नहीं सिन्ध को मतदान द्वारा विभाजन का अधिकार दिया गया। देशी रियासतों को भी स्वतन्त्रता थी कि वे भारत या पाकिस्तान किसी से भी मिल सकते हैं।

17. वर्ष 1942 में कांग्रेस के बम्बई अधिवेशन में किसके द्वारा ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव प्रस्तावित किया गया था?

(a) जवाहरलाल नेहरू  (b) नरेन्द्र देव (c) राजेन्द्र प्रसाद(d) जे बी कृपलानी

 उत्तर- (a)  व्याख्या- जवाहरलाल नेहरू द्वारा ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव का विरोध करने वाले केवल कम्यूनिस्ट सदस्य थे। 8 अगस्त, 1942 को प्रस्ताव पास कर दिया गया। इस सम्मेलन में ही गाँधी जी ने ‘करो या मरो’ का नारा दिया था।

18. मुस्लिम लीग के लाहौर अधिवेशन (1940) की अध्यक्षता किसने की थी?

 (a) लियाकत अली खाँ

(b) चौधरी खलिकुज्जमा

(c) मोहम्मद अली जिन्ना 

(d) फातिमा जिन्ना

Ans:- व्याख्या-23 मार्च, 1940 को मुस्मिल लीग का अधिवेशन लाहौर में हुआ, इसकी अध्यक्षता मोहम्मद अली जिन्ना ने की। इस अधिवेशन में भारत से अलग एक मुस्लिम राष्ट्र पाकिस्तान की माँग की गई। इस माँग हेतु प्रस्ताव प्रारूप सिकन्दर हयात खान ने बनाया था और फजलुल हक ने इसे प्रस्तुत किया और खलिकुज्जमा ने उसका समर्थन किया था।

19. चम्पारण में ‘तिनकठिया प्रथा’ का तात्पर्य था

(a) 3 /20 भूभाग पर नील की खेती करना

(b) 3/19 भूभाग पर नील की खेती करना

(c) 3/18 भूभाग पर नील की खेती करना

 (d) उपरोक्त में से कोई नहीं

 उत्तर—(a)  व्याख्या- चम्पारण (बिहार) के किसानों से अंग्रेजी बागान मालिकों ने करार कर रखा था, जिसके अन्तर्गत किसानों को अपने कृषिजन्य क्षेत्र के 3/20 वें भाग पर नील की खेती करनी होती थी। इस पद्धति को तिनकठिया पद्धति कहा जाता था। इस पद्धति को समाप्त करने के लिए गाँधीजी ने सत्याग्रह का भारत में सफल प्रयोग किया।

20. निम्नलिखित में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में

 महात्मा गाँधी ने कहा था, “गाँधी मर सकते हैं, परन्तु गाँधीवाद हमेशा

 बना रहेगा? 

(a) कलकत्ता अधिवेशन, 1928

(b) लाहौर अधिवेशन, 1929

(c) मद्रास अधिवेशन, 1927

(d) कराची अधिवेशन, 1931

 Ans:- (d)  व्याख्या कराची अधिवेशन में गांधीजी ने कहा था “गांधी मर सकते हैं, परन्तु गाँधीवाद हमेशा बना रहेगा।” कराची अधिवेशन की अध्यक्षता सरदार वल्लभभाई पटेल ने की थी। इस अधिवेशन में मूल अधिकार सम्बन्धी प्रस्ताव पास हुए थे।

21. बॉम्बे, मद्रास और कलकत्ता में उच्च न्यायालयों की स्थापना कब हुई?

 (a) 1861 ई. (b) 1851 ई. (c) 1871 ई. (d) 1881 ई.

Ans:- (a) व्याख्या-बॉम्बे, मद्रास और कलकत्ता में उच्च न्यायालयों की स्थापना 1861 ई. में हुई थी।  

22. आजाद हिन्द फौज के अधिकारियों के लाल किले में चल रहे मुकदमे में उनके पक्ष से निम्नलिखित में से किसने वकालत की थी?

(a) सी आर दास 

(c) एम ए जिन्ना 

(b) मोतीलाल नेहरू

(d) सर टी बी सप्रू

Ans:-  (d) व्याख्या- द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी की स्थिति कमजोर पड़ने के बाद आजाद हिन्द फौज के सैनिकों ने वर्ष 1945 में सरकार के समक्ष समर्पण कर दिया। सरकार ने सैनिकों पर निष्ठा की शपथ तोड़ने का आरोप लगाया। लाल किले में सैनिकों पर मुकदमा चला, बचाव पक्ष में वकीलों में भूलाभाई देसाई प्रमुख थे। उनका सहयोग करने के लिए तेज बहादुर सप्रू, काटजू और जवाहरलाल नेहरू भी थे।

23. वर्ष 1937 में प्रान्तों में मन्त्रिमण्डल के निर्माण के उपरान्त कांग्रेस का शासन कितने महीने चला था ?

(a) 28 महीने (c) 30 महीने (b) 29 महीने (d) 31 महीने

 Ans:- उत्तर- (a)  व्याख्या- वर्ष 1935 के भारत शासन अधिनियम के आधार पर फरवरी, 1937 में चुनाव हुए, इसमें कांग्रेस को 11 प्रान्तों में से 5 प्रान्तों (मद्रास, बिहार, उड़ीसा, मध्य प्रान्त और संयुक्त प्रान्त) में पूर्ण बहुमत मिला। इस चुनाव में मुस्लिम लीग मुसलमानों की एकमात्र प्रतिनिधि होने का अपना दावा सिद्ध करने में असफल रही थी।

24. डेक्कन एजुकेशनल सोसायटी की स्थापना से कौन सम्बन्धित था?

 (a) जस्टिस रानाडे               (b) फिरोजशाह मेहता

(c) बी जी तिलक                 (d) दयानन्द सरस्वती

उत्तर-(c) व्याख्या- डेक्कन एजुकेशनल सोसायटी की स्थापना बालगंगाधर तिलक ने 1880 ई. में पूना में की थी।

 25. भगत सिंह ने सेण्ट्रल एसेम्बली में बम फेंका था

(a) चन्द्रशेखर आजाद के साथ (b) सुखदेव के साथ

(c) बटुकेश्वर दत्त के साथ        (d) राजगुरु के साथ Ans:- (c) व्याख्या—भगत सिंह ने सेण्ट्रल एसेम्बली में बटुकेश्वर दत्त के साथ मिलकर बम फेंका था। यह बम 8 अप्रैल, 1929 को फेंका गया था। 23 मार्च, 1931 को भगत सिंह को राजगुरु और सुखदेख के साथ फाँसी दे दी गई थी। भगत सिंह के हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन एवं नवजवान भारत सभा की स्थापना भी की थी।

History Objectice Practice Set- 1 Youtube Video

History Objective-इतिहास के 25 प्रश्न के श्रृंखला की शुरुआत की गई है। यह UPSC/UPPSC/BPSC/MPPSC/RJPSC/HPSC/JPSC/NTA NET HISTORY/SSC/रेलवे इत्यादि के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह किया गया है। यह श्रंखला का लक्ष्य 1000 प्रश्नों का है। अतः सब्सक्राइव कर ले एवम् इसका लाभ उठाए।इससे आप अपने तैयारी की जांच कर सकते. यह सीरीज आपको कैसा लगा। आप हम कमेंट करें और सब्सक्राइब करें। धन्यवाद

Leave a Comment